लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने ट्विटर पर की एंट्री, कहा-पहली बार सोशल मीडिया की ताकत का हुआ एहसास...लोगों ने मेरी गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2020 13:07 IST

कंगना ने अब अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एंट्री है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी एंट्री के साथ शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अब सोशल मीडिया की ताकत समझ गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैंकंगना ने अब ट्विटर पर एंट्री की है

कंगना रनौत अपनी बेवाकी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत हर एक मुद्दे पर खुलकर बात रखती हैं। कंगना आधिकारिकतौर पर अभी तक ट्विटर से दूर हैं। लेकिन अब कंगना ने पहली बार खुद ट्विटर पर एंट्री मारी है।

कंगना ने अब अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एंट्री है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी एंट्री के साथ शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अब सोशल मीडिया की ताकत समझ गई हैं।

एक्ट्रेस वीडियो में शेयर करते कहती नजर आ रही हैं कि  'मुझे फिल्मों में काम करते करीब 15 साल हो गए हैं और इन 15 सालों में ऐसे कई मौके आए हैं जब मुझपर सोशल मीडिया जॉइन करने का प्रेशर रहा है। उन्होंने करोड़ों की डील केवल इसलिए छोड़ दी कि क्योंकि उनके सामने सोशल मीडिया पर आना पड़ेगा।

उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैं चुड़ैल हूं और मेरे पैर उल्टे हैं। इस बात का फायदा उठाया कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। मगर फिर भी मैं सोशल मीडिया पर नहीं आई क्योंकि मुझे अपनी ऑडियंस से दूरी महसूस नहीं हुई।' कंगना ने आगे कहा कि उन्होंने इस साल सोशल मीडिया की ताकत देखी है किस तरह सारा विश्व एक साथ आकर सुशांत के लिए फाइट की और उसमें सफलता पाई। इससे उन्हें उम्मीदें हैं कि न्यू इंडिया के लिए जो भी बदलाव चाहते हैं उसके लिए आवाज उठा सकते हैं। कंगना ने आगे कहा कि पहली बार वो ट्विटर पर आई हैं जिसके लिए वो बहुत एक्साइटेड हैं।

अब साफ है कि कंगना खुद अपना ट्विटर हैंडल संभालेंगी। अब साफ है कि अब कंगना ट्विटर के जरिए अपनी बात रखा करेंगीं।

कंगना काफी समय से अपने परिवार के साथ मनाली में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पिकनिक पर कई थीं जिसकी फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे। कंगना की फोटो वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो