लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'थलाइवी' के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं कंगना रनौत, भरतनाट्यम करते हुए ये वीडियो हो रहा है वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 26, 2019 18:52 IST

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना भरतनाट्यम की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। कंगना इस फिल्म में तमिनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार को करने के लिए वे काफी मेहनत भी कर रही हैं। उनकी इस मेहनत का एक नमूना उनकी बहन रंगोली ने शेयर किया है।

दरअसल, कंगना रनौत की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना भरतनाट्यम की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। कंगना यह प्रैक्टिस फिल्म 'थलाइवी' के लिए कर रही हैं। 

इस वीडियो में कंगना ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी है। साथ ही कंगना शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रंगोली ने अपनी बहन कंगना की मेहनत की सराहना की है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' का पोस्टर रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में कंगना रनौत का लुक पहचानना मुश्किल हो रहा था यानी कंगना इस पोस्टर में बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर विजय हैं और यह फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल