लाइव न्यूज़ :

मुझे राजनीति में दिलचस्पी है लेकिन...,बोलीं कंगना रनौत- मैं राजनीति में अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए...

By भाषा | Updated: October 3, 2022 07:45 IST

कंगना रनौत ने कहा कि मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। मुझे राजनीति में दिलचस्पी है, लेकिन केवल एक कलाकार के रूप में और मैं एक सफल कलाकार हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने कहा कि उनकी राजनीति उनके काम में दिखेगीमेरे पास एक नया करियर शुरू करने की क्षमता नहीं हैः कंगना

नयी दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्रीकंगना रनौत ने रविवार को कहा कि राजनीति में उनकी गहरी दिलचस्पी है, लेकिन पेशेवर तरीके से इसमें कदम रखने की फिलहाल उनकी कोई योजना नहीं है। रनौत ने रविवार को ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ का दौरा किया। यहां 17 सितंबर से ई-नीलामी शुरू हुई है, जिसके एक हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में दी गईं 1,200 से अधिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।

अयोध्या में आगामी श्री राम मंदिर के मॉडल के लिए बोली लगाने वाली अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राजनीति में कदम रखने की कोई योजना नहीं है। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। मुझे राजनीति में दिलचस्पी है, लेकिन केवल एक कलाकार के रूप में और मैं एक सफल कलाकार हूं। मैंने अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरू किया था और बहुत संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंची हूं।’’

कंगना (35) ने कहा कि उनकी राजनीति उनके काम में दिखेगी। रनौत ने कहा, ‘‘मेरे पास एक नया करियर शुरू करने की क्षमता नहीं है, लेकिन मैं राजनीति में अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए हमेशा अच्छी फिल्म बनाऊंगी।’’ अभिनेत्री ने कहा कि वह एक देशभक्त हैं और हमेशा उन लोगों को बढ़ावा देंगी जो ‘‘देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक देशभक्त हूं... मैं अपने काम में बहुत व्यस्त हूं और हमेशा उन लोगों का समर्थन करूंगी जो देश के लिए अच्छा कर रहे हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।’’ 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?