लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की फिर बढ़ी मुसीबतें, दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में मिली क्लीनचिट!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 16:28 IST

Open in App

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को निर्वाचन विभाग की क्लीन चिट मिल गई है. रनौत के हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की मतदाता सूची में नाम होने पर निर्वाचन विभाग को कोई ऐतराज नहीं है. दो जगह मतदाता पहचान पत्र होने को लेकर कंगना पर पिछले कुछ दिनों से सवाल खड़े किए जा रहे थे. निर्वाचन विभाग का मानना है कि मतदाता सूची में नाम दो जगह हो सकते हैं, लेकिन मतदान एक ही जगह किया जा सकता है.

कंगना रनौत का पहला मतदाता पहचान पत्र 18 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट इलाके में बना था. जब वे मुंबई चली गईं और फिल्मों में काम करने के दौरान घर खरीद लिया तो वहां अपना वोटर आईडी भी बनवा लिया. हालांकि, उसके परजिनों ने हिमाचल में बने अपने राशनकार्ड से कंगना का नाम हटवा दिया था.

इस संबंध में किसी व्यक्ति ने निर्वाचन विभाग से कंगना के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने की शिकायत की थी. इसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मंडी के जिला निर्वाचन अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए थे.

जांच में सामने आया कि सरकाघाट हलके के भांवला गांव में कंगना रनौत का मतदाता पहचान पत्र बना है. रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि यह सारी प्रक्रि या नियमों के तहत पूरी की गई थी. इसके बाद निर्वाचन विभाग ने कंगना को इस मामले में क्लीन चिट दे दी.

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?