लाइव न्यूज़ :

ट्विटर खरीदने पर कंगना रनौत ने की एलन मस्क की प्रशंसा, फैंस ने कहा- अब तो आपका ट्विटर अकाउंट बहाल हो जाएगा

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2022 15:56 IST

कंगना रनौत के एक फैंस ने मूल रूप से ट्विटर पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयान और कंगना के ब्लॉक किए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उस व्यक्ति ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "'फ्रीडम ऑफ स्पीच' की भावना में.. आशा है कि एलन मस्क कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को बहाल करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट पिछले साल निलंबित कर दिया गया थाकंगना ने एक प्रशंसक की पोस्ट साझा की जिसमें एलन मस्क से अभिनेत्री के खाते को बहाल करने के लिए कहा गया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर को खरीदने के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की प्रशंसा की। शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने एक प्रशंसक की पोस्ट को साझा किया जिसमें उन्होंने एलन मस्क से अभिनेत्री के खाते को बहाल करने के लिए कहा गया है।

इससे पहले कंगना के एक फैंस ने मूल रूप से ट्विटर पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयान और कंगना के ब्लॉक किए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उस व्यक्ति ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "'फ्रीडम ऑफ स्पीच' की भावना में.. आशा है कि एलन मस्क कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को बहाल करेंगे।"

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आशा है कि आपका ट्विटर अकाउंट भी जल्द ही बहाल हो जाएगा कंगना रनौत।" उस व्यक्ति ने 'प्रोटेक्ट फ्री स्पीच' स्टिकर भी जोड़ा।

कंगना ने एक समाचार लेख का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसका शीर्षक था, 'एलन मस्क ने ट्विटर का कार्यभार संभाला, सीईओ पराग अग्रवाल, अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाला: रिपोर्ट'। इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए, उन्होंने ताली बजाने वाले कई इमोजी को शेयर किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। 

अगर अनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो कंगना पीरियड ड्रामा इमरजेंसी में दिखेंगी। इस फिल्म में वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म कंगना की पहली एकल-निर्देशन वाली फिल्म है। 

फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना प्रदीप सरकार की फिल्म में बंगाली थिएटर की दिग्गज बिनोदिनी दासी की भूमिका भी निभाएंगी, जिन्हें नोटी बिनोदिनी के नाम से जाना जाता है। 

टॅग्स :कंगना रनौतएलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार