लाइव न्यूज़ :

Thalaivi Trailer महाभारत का दूसरा नाम है जया रौंगटे खड़े कर देगा कंगना रनौत का अंदाज़

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 23, 2021 16:27 IST

थलाइवी ट्रेलर में कंगना ने जयलल‍िता के बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से रुबरू करवाया है. ट्रेलर में कंगना को जयलल‍िता की तरह चाल-ढाल, पहनावा और उसी अंदाज में हर काम को करते देखना वाकई शानदार है.

Open in App

कंगना रनौत की आनेवाली फिल्म थलाइवी का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में जयलल‍िता के फिल्मी कर‍ियर को दिखाया गया है.  फिर आता है जयलल‍िता के राजनीतिक सफर का वो पहलु जब उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में एक 'मां' के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई.

ट्रेलर की शुरुआत इस  लाइन से होती है- वो फिल्म वाली हमें बताएगी कि राजनीति कैसे की जाती है? उसके बाद एक और आवाज आती है- ये मर्दों की दुनिया है और हम एक औरत को आगे करके खड़े हैं. ट्रेलर में कंगना ने जयलल‍िता के बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से रुबरू करवाया है. ट्रेलर में कंगना को जयलल‍िता की तरह चाल-ढाल, पहनावा और उसी अंदाज में हर काम को करते देखना वाकई शानदार है.

3 मिनट और 22 सेकंड के इस ट्रेलर में जयलल‍िता के जीवन से जुड़ी कई चीज़ें बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. एमजीआर से उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, कैसे एक्टिंग की दुनिया से उन्होंने पोलिटिकल दुनिया में कदम रखा. एक सीन तो बहुत शानदार है जब 1989 में DMK लीडर्स भरी सदन में उन पर हमला करते है उनकी साड़ी खींचतें है. कंगना का डायलाग सुनकर मज़ा आ जाता है. ट्रेलर में इंदिरा गांधी के किरदार की भी झलक दिखाई गई है. 

ट्रेलर में  के डायलॉग्स कमाल के हैं. जैसे- 'अभी तो सिर्फ पंख फैलाएं हैं उड़ान अभी बाकी है', 'स्वाभ‍िमान की इस लड़ाई में गिर सकते हैं, जख्मी हो सकते हैं पर अब पीछे नहीं हट सकते हैं, 'अगर मुझे मां समझोगे तो मेरे दिल में जगह मिलेगी अगर मुझे सिर्फ एक औरत समझोगे तो तुम्हें....

ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं.आपको बता दें कि कंगना ने जयललिता के किरदार को निभाने के  लिए करीब 20 किलो वजन बढाया था. कंगना का ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन काफी सुर्खियों में भी रहा.

फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

टॅग्स :कंगना रनौतजयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?