लाइव न्यूज़ :

'भूल भुलैया 2' की शानदार ओपनिंग पर कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन को दी बधाई, 14.11 करोड़ रही पहले दिन की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 16:27 IST

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, 'हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए भूल भुलैया 2 को बधाई... फिल्म की पूरी टीम और कार्तिक आर्यन को बधाई।'

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, 'हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए भूल भुलैया 2 को बधाईअपने पोस्ट को कंगना रनौत ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को किया टैगभूल भुलैया 2” ने भारत में प्रदर्शन के पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई: कार्तिक आर्यन अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म “भूल भुलैया 2” ने भारत में प्रदर्शन के पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन की कमाई के मामले में इस फिल्म ने कंगना रनौत की 'धाकड़' को पछाड़ दिया है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

इस बीच कंगना रनौत ने 'भूल भुलैया 2' की शानदार ओपनिंग के लिए कार्तिक आर्यन और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने 'भूल भुलैया 2' के अभिनेता को टैग किया है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, 'हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए भूल भुलैया 2 को बधाई... फिल्म की पूरी टीम और कार्तिक आर्यन को बधाई।' आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी तगड़ी ओपनिंग की है, जो पिछले 5 महीनों में अब तक किसी हिंदी सितारे की फिल्म नहीं कर पाई है।

इससे पहले, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साझा किया था कि भूल भुलैया 2 को भारत में कुल 14.11 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ बॉक्स ऑफिस पर "शानदार" ओपनिंग मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया है और टी-सीरीज तथा सिने वन स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार इसके निर्माता हैं। सिने वन स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए। 

पोस्ट में कहा गया, “हंसी और डर के साथ पारिवारिक फिल्म सबका मनोरंजन कर रही है।” “भूल भुलैया 2” प्रियदर्शन की 2007 में आई फिल्म का सीक्वेल है। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को देशभर में करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

टॅग्स :कंगना रनौतकार्तिक आर्यनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया