लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तार पर महराष्ट्र सरकार पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- कितनी आवाजें बंद करेंगी आप, हमें आजादी का कर्ज चुकाना है

By अमित कुमार | Updated: November 4, 2020 11:56 IST

रिपोर्ट के मुताबिक अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने कहा कि पहले भी हमारे देश में लोगों को फ्री स्पीच के लिए लोगों को लटकाया गया है। अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है।

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत खड़ी हुईं हैं। अर्नब के साथ हुई बदसलुकी पर कंगना ने एक बार फिर महराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। अर्नब को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है।

कंगना ने वीडियो में कहा कि मैं महराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आज आपने अर्नब गोस्वामी के घर में जाकर उनको मारा है, उनके बाल नौचे हैं। कितने घर तोड़ेंगे आप? कितने गले दबाएंगे? कितनों के बाल नोचेंगे आप? कितने आवाजे बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितना मुंह बंद करेंगे आप? जितना आप बंद करने की कोशिश करेंगे लोग उतने ही आवाज उठाएंगे। 

कंगना ने आगे कहा कि पहले भी हमारे देश में लोगों को फ्री स्पीच के लिए लोगों को लटकाया गया है। एक आवाज बंद करेंगे तो कई उठ जाएंगे कितने आवाजें बंद करेंगे आप। इससे पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहत आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल