लाइव न्यूज़ :

कमाल खान ने कंगना रनोट को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- अभिनेत्री ने कहा करण जौहर पर हमला करो

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 18:08 IST

केआरके अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल बॉलीवुड  सेलिब्रिटी को भला बुरा कहने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नए पोस्ट में उन्होंने कंगना को अपने दीदी कहते हुए उन्हें पाखंडी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने लिखा कि थलाइवी के खराब रिव्यू के बाद कंगना जनता को ज्ञान दे रही हैंकेआरके बॉलीवुड में हमेशा किसी ना किसी के पीछे पड़े रहते हैं

कमाल राशिद खान यानी केआरके बॉलीवुड में हमेशा किसी ना किसी के पीछे पड़े रहते हैं। हाल के दिनों में केआरके ने सलमान खान को लेकर कई सारे खुलासे किए थे लेकिन इस समय वह कंगना के पीछे पड़ गए हैं। केआरके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दावा किया है कि कंगना ने उन्हें करण जौहर पर हमला करने के लिए कहा है। 

केआरके अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल बॉलीवुड  सेलिब्रिटी को भला बुरा कहने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नए पोस्ट में उन्होंने कंगना को अपने दीदी कहते हुए उन्हें पाखंडी बताया है। उन्होंने कहा कि कंगना की नई फिल्म थलाइवी के जरिए वो देशभक्ति कार्ड खेल रही हैं। 

अब खबर आ रही है कि कमाल ने खुलासा किया है कि कंगना रनोट उनसे करण जौहर के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए कह रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास इस बात का सबूत भी है और सुबूत के तौर पर उनके पास सभी मैसेज हैं जिससे वह सार्वजनिक तौर से प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। 

कमाल राशिद खान ने लिखा कि "आज तक किसी भी फिल्म वाले ने मुझे कंगना रनोट के अलावा किसी और फिल्म वाले के बारे में बुरा भला कहने के लिए नहीं कहा लेकिन कंगना रनौत ने मुझे करण जौहर के बारे में बहुत सी बातें खराब कहने के लिए कहा है। मेरे पास सबूत के तौर पर उसके सभी एसएमएस हैं लेकिन मैं उसको कभी सार्वजनिक नहीं करूंगा। मैंने आज तक कभी किसी की चैट का खुलासा नहीं किया है और ना ही भविष्य में ऐसा करूंगा। 

एक ट्वीट करके केआरके ने लिखा कि थलाइवी के खराब रिव्यू के बाद कंगना जनता को ज्ञान दे रही हैं। उसने कहा हम सब देश भक्त बने और आत्मनिर्भर बनने के लिए अंग्रेजी फिल्मों के बजाय भारतीय फिल्मों को देखें। लॉल दीदी हम आपको करोड़पति बनाने के लिए आप की बकवास फिल्म देखने को तैयार नहीं है जनता मूर्ख नहीं है।

टॅग्स :कंगना रनौतकमाल आर खानविवादहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार