लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की एक्शन फिल्म 'इंडियन-2' की होगी दोबारा शूटिंग, एक हादसा में सेट पर तीन लोगों की मौत के बाद रुक गई थी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 16:27 IST

काजल एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

Open in App
ठळक मुद्देकाजल साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्में भी कर चुकी हैं। इंडियन 2 का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में काजल अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं थीं।

असीम चक्र वर्ती तमाम अड़चनों से पार पाकर आखिरकार अभिनेत्री काजल अग्रवाल की एक बड़ी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग पुन: शुरू हो जाएगी। साउथ के धाकड़ निर्देशक शंकर और महान अभिनेता कमल हासन की मौजूदगी के चलते काजल इस फिल्म को अपने लिए बेहद अहम मान रही हैं। काजल साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्में भी कर चुकी हैं। 

मगर आधी से ज्यादा पूरी हो चुकी यह फिल्म तब अचानक रुक गई थी जब शूटिंग के दौरान अचानक एक क्रेन के टूट जाने से सेट पर दो लाइटमैन और एक सहायक निर्देशक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए थे। इनमें शंकर, कमल हासन और काजल अग्रवाल भी थे। हालांकि उन्हें बेहद साधारण चोट लगी थी। असल में जबसे यह फिल्म शुरू हुई है, इसे कई तरह के विघ्नों और बाधाओं का सामना करना पड़ा है। 

2021 के अंत तक रिलीज हो सकती है फिल्म

पहले तो 250 करोड़ रु. के बजट में बनने वाली इस फिल्म के दो प्रोड्यूसर बदले गए, फिर कलाकारों के चयन में थोड़ा वक्त लग गया। यह सब खत्म हुआ तो अचानक एक दुर्घटना के चलते शूटिंग को बड़ा झटका लगा। अब इस फिल्म को कम्पलीट करके 2021 के अंत तक रिलीज करने की कोशिश की जा रही है। इंडियन 2 का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

सिंघम से काजल ने किया था बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में काजल अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके बाजदद वह अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में दिखीं। इंडियन 2 1996 में आई इंडियन फिल्म का दूसरा भाग है। काजल को इससे खासी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार एक्ट्रेस इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं। उनके टेनिस आइकन लिएंडर पेस संग अफेयर की खबरें बी-टाउन के गलियारों में छाई हुई हैं। ये खबर हर किसी को चौंकाने वाली है।

टॅग्स :कमल हासनकाजल अग्रवालबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!