लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर बोले एक्टर, कहा-अगर कोई कश्मीरी लड़की मुझसे शादी करना चाहती है तो...

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 19:31 IST

कंगना रनौत, जायरा वसीम, अशोक पंडित, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, सोफी चौधरी, पूजा बेदी, कुनाल कोहली और चेतन भगत ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं।कमाल आर खान बिग बॉस शो में हिस्सा ले चुके हैं।

देश भर की नजर आज जम्मू कश्मीर पर हुए ऐतिहासिक फैसले पर है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद बॉलीवुड से आम इंसान ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। इस फैसले पर हाल ही में एक्टर कमाल आर खान ने दिया। 

कमाल राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा, 'अब अगर कोई खूबसूरत कश्मीरी लड़की मुझसे शादी करने के लिए तैयार है तो मैं वहां पर एक बड़ा सा बंगला खरीदने के लिए तैयार हूं' केआरके के इस ट्वीट के बाद लगातार लोग उनके इस ट्वीट का मजाक उड़ा रहे हैं।

लोग कमाल खान के इस ट्वीट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। 

वहीं कमाल खान ने कुछ समय पहले भी कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि हर भारतीय को बधाई। आज #Kashmir असली भारत बन गया है। अब प्रत्येक भारतीय को वहां व्यापार करने का अधिकार है। अमित शाह जी और नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

कमाल राशिद खान के अलावा कई बड़े सितारों ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर और सरकार के इस फैसले पर अपनी बात रखी है। कंगना रनौत, जायरा वसीम, अशोक पंडित, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, सोफी चौधरी, पूजा बेदी, कुनाल कोहली और चेतन भगत ने अपना रिएक्शन दिया है। 

वहीं कुछ सितारे अपने बयानों को लेकर ट्रोल भी हो गए हैं। इनमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, वीना मलिक शामिल हैं। एक्ट्रेस माहिरा ने ट्वीट करके लिखा है कि जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं। इस ट्वीट के लिए माहिरा की जमकर क्लास लगाई जा रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?