लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने खुद को बताया सुशांत जैसा, कहा- बॉलीवुड के लोग कर रहे हैं मुंबई छोड़ने पर मजबूर, लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2020 14:19 IST

कमाल आर खान से सुशांत के हालात की खुद से की तुलना, कहा - बॉलिवुड के लोगों ने मुंबई छोड़ने का फैसला लेने के लिए उन्हें मजबूर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कमाल कई  बार बॉलीवुड पर भी निशाना साध चुके हैं। लेकिन कभी केआरके ने खुद सुशांत सिंह राजपूत को घटिया एक्टर बताया था साथ ही अब अपने ट्वीट में कहा है कि बॉलीवुड में उन्हें बुली किया जाता था।

अब कमाल ने हाल ही में ट्वीट करके बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके ने लिखा है, 'बॉलीवुड के लोगों ने सुशांत की ठीक वैसे ही खिंचाई की है, जैसे उन्होंने मेरे साथ किया और मुझे मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सुशांत भी मुंबई छोड़ना चाहते थे और डर की वजह से कहीं और सेटल होना चाहते थे। वह अब नहीं रहे, लेकिन मैं नहीं मरूंगा। मैं पूरे बॉलिवुड से अकेले लड़ूंगा।'

कमाल आर खान के इस ट्वीट ने लोगों का जमकर ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल अक्सर अपने ट्वीट से सुर्खियों में आ जाते हैं। वह आए दिन सरकार आदि पर भी निशाना साधते रहते हैं।

कुछ समय पहले ही कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कमाल आर खानसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल