लाइव न्यूज़ :

सलमान संग विवादों के बीच कमाल खान ने लिया शाहरुख का नाम, कहा- वे जरूर कोई गलती करते हैं इसलिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 14:37 IST

कमाल खान ने हाल में 'राधे' फिल्म के बहाने सलमान खान पर निशाना साधा था। इसके बाद से वे विवादों में थे। वहीं इस बार उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने हाल में कमाल खान पर मानहानि का मुकदमा ठोका थाकमाल खान के 'राधे' के बहाने सलमान पर निशाना साधने के बाद भड़के थे बॉलीवुड के 'दबंग'कमाल खान ने अब शाहरुख खान को भी टैग करते हुए कुछ लिखा है, जो चर्चा में है

अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान फिर विवादों में घिर गए हैं। सलमान खान की फिल्म राधे के बहाने उनपर निशाना साधने के बाद कमाल खान पर एक्टर ने मानहानि का दावा ठोक दिया था जिसके बाद सिंगर मीका सिंह ने भी कमाल खान को काफी भलाबुरा कहा था।

कमाल खान ने शाहरुख का लिया नाम

सलमान संग विवादों के बीच कमाल खान ने शाहरुख खान को लेकर भी एक ट्वीट किया। कमाल खान ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, मान लीजिए, मैंने कहा कि शाहरुख खान फ्रॉड हैं और वे चैरिटी नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वे बुड्ढे दिखते हैं। वे खराब आदमी है। वे मेरे इस फर्जी बयान से परेशान क्यों होंगे, जबकि कोई मेरी सुनता ही नहीं या मुझपर भरोसा ही नहीं करता।

केआरके ने ने कहा-चोर के दाढ़ी में तिनका

केआरके ने ट्वीट के अगले हिस्से में लिखा, शाहरुख अगर प्रभावित होते हैं और मेरे खिलाफ केस करते हैं, मतलब तीन बातें सही हैं। 1) लोग मेरी सुनते हैं और मुझपर भरोसा करते हैं। 2) शाहरुख खान वाकई कुछ गलत कर रहे हैं, इसलिए चोर की दाढ़ी में तिनका। 3) वे 24 घंटे मेरे बारे में सोच रहे हैं। यह सिर्फ एक उदाहरण है। मैं शाहरुख के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।

 

टॅग्स :कमाल आर खानसलमान खानशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया