लाइव न्यूज़ :

आज रिलीज नहीं होगा 'कलंक' का टाइटल ट्रैक, करण जौहर ने माफी मांगते हुए बताई ये वजह

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2019 15:18 IST

इससे पहले फिल्म के दो गाने फर्स्ट क्लास और घर मोरे परदेसिया रिलीज किया गया है। दोनों ही गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इसीलिए व्यूअर्स को बेसब्री से फिल्म के टाइटल ट्रैक का इंतजार है।

Open in App

आलिया भट्ट और वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक कलंक नहीं...इश्क है... आज यानी 29 मार्च को रिलीज किया जाना था। मगर हाल ही में करण जौहर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि अब इस गाने को एक दिन के लिए पोस्टफोन्ड कर दिया गया है। 

करण जौहर ने ट्वीट करके लिखा, 'हम पूरे दिल से माफी मांगते हैं। हमें कलंक के टाइटल ट्रैक को एक दिन के लिए डीले करना पड़ा। प्रीतम, अमिताभ, अर्जीत और अभिषेक सभी आप तक गाने का बेस्ट वर्जन पहुंचाना चाहते हैं इसीलिए इसे एक दिन के लिए लेट करना पड़ा रहा है। गाना कल रिलीज किया जाएगा। कलंक टीम की तरफ से बिग सॉरी '

वहीं इससे पहले फिल्म के दो गाने फर्स्ट क्लास और घर मोरे परदेसिया रिलीज किया गया है। दोनों ही गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इसीलिए व्यूअर्स को बेसब्री से फिल्म के टाइटल ट्रैक का इंतजार है। घर मोरे परदेसिया गाने की शुरुआत होती है चौपाई रघुकुल रिती सदा चली आई से। जिस पर माधुरी दीक्षित झूले पर बैठे डांस करती और गाना गाती दिख रही हैं। इसी के बाद लाल रंग के कुर्ते में वरुण और सफेद रंग के लांचे में दिखती हैं आलिया भट्ट। पूरे गाने को देखर यही कहा जा सकता है कि ये इस गाने को रामलीला के समय में शूट किया गया है। 

 

कलंक के इस पहले गाने में पूरी रामलीला दिखाने की कोशिश की गई है। जिसमें राम चन्द्र, भाई लक्ष्मण और सीता की भी एक झलक दिखी हैं। राम का रथ से उतरना हो या लक्ष्मण का लक्ष्मण रेखा खींचना, हनुमान का उड़ता रूप हो या वानर सेना। भगवान राम को समर्पित इस पूरे गाने में वरुण और आलिया दिखे जरूर हैं मगर पूरे गाने में दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाए हैं।

वहीं आलिया, माधुरी के साथ जुगलबंदी करती हुई भी दिख रही हैं। सफेद रंग के खूबसूरत और हैवी लांचे में आलिया भट्ट ने इस गाने पर बेहद शानदार डांस किया है। फिल्म के सेट से लेकर कॉस्ट्यूम तक सभी बेहद रॉयल लुक दे रहे हैं। गाने में कलर कॉम्बिनेशन और सीक्वन्स के साथ शॉर्ट्स पर बखूबी तरह से काम किया गया है। बैकग्राउंड डांसर हों या वानर सेना सभी को स्क्रीन पर देखना एक अलग एक्सपीरियंस दे रहा है।

टॅग्स :कलंकआलिया भट्टवरुण धवनमाधुरी दीक्षितसंजय दत्तसोनाक्षी सिन्हाआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया