लाइव न्यूज़ :

Video- करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के पहले गाने का टीजर रिलीज, इस अंदाज में दिखे आलिया और वरुण

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 13:07 IST

'कलंक' अपनी रिलीज डेट से दो दिन पहले ही रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने ये फैसला महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को देखते हुए लिया है, हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माताओं ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

Open in App

वरुण धवन और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म कलंक के पहले गाने का टीज जारी कर दिया गया है। घर मोरे परदेसिया इस गाने की एक झलक से ही गाने की भव्याता को देखा जा सकता है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करके जानकारी दी है कि कलंक फिल्म का पहला गाना कल यानी 18 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

कैसा है गाने का टीजर

गाने के टीजर की शुरुआत में वरुण धवन पीछे से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके बगल में बैठे बैकग्राउंड डांसर नमस्ते की मुद्रा में है। वहीं आलिया भट्ट भी पीछे से आगे की ओर जाती हुई दिख रही हैं। सफेद रंग के सूट और दुपट्टे में वो आगे बढ़ रही हैं। वहीं लास्ट एरियल सीन में आलिया भट्ट डांस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। 10 सेकेंड के टीजर में सिर्फ ट्यून रखी गई है जो काफी एनर्जेटिक है। 

करण जौहर की फिल्म कलंक का टीजर कल यानी 12 मार्च को जारी कर दिया गया है। बेहद ही भव्य और शानदार इस टीजर में सभी किरदार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आलिया इन दिनों करण जौहर की आगामी फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं। यह मल्टी स्टारर फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।  फिल्म के प्रमोशन का दौर चल रहा है और रोजाना इसका नया पोस्टर या वीडियो रिलीज हो रहा है।

आलिया के बर्थडे पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया था। इसमें आलिया सिर पर दुप्पटा ओढ़े हुए नजर आ रही है, आलिया नजर आ रही है। इसमें आलिया ने सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, कानों को बड़े ईयररिंग पहने हैं और छोटी लाल रंग की बिंदी लगाई है और उनके आसपास गुलाब के पत्ते गिर रहे हैं। इस लुक में आलिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आलिया के इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है, 'हिम्मत कभी इतनी खूबसूरत नहीं लगी'।

वहीं फिल्म को लेकर अब ऐसी ख़बरें भी आ रही हैं कि 'कलंक' अपनी रिलीज डेट से दो दिन पहले ही रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने ये फैसला महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को देखते हुए लिया है, हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माताओं ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। 

टॅग्स :कलंकवरुण धवनआलिया भट्टआदित्य रॉय कपूरसोनाक्षी सिन्हामाधुरी दीक्षितसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया