लाइव न्यूज़ :

Kalank Movie Review: 'कलंक' में सिर्फ सेट की भव्यता, जानें क्या कहते हैं फिल्म क्रिटिक्स और कितने मिले स्टार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 16:18 IST

Kalank Movie Review: मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं।

Open in App

फिल्म नाम-  कलंक (Kalank)

लीड स्टार कास्ट: आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर। 

निर्देशक: अभिषेक बर्मन

निर्माता: करण जौहर

मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म को तकरीबन 80 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि फिल्म आपको निराश (DISAPPOINTING)करेगी। तरण आदर्श ने फिल्म को दो स्टार दिए हैं। 

तरण आदर्श ने यह भी बताया किया कि भारत में 'कलंक' को  4000 और विदेशों में इसे 1300 पर रिलीज किया गया है। कुल मिलाकर इसे 5300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी

कलंक की कहानी सन् 1945 की है, जिस वक्त भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिल्म एक लव स्टोरी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम, संजय दत्त बलराज चौधरी, आलिया भट्ट रूप, सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी, वरुण धवन जफर और आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में लगभग दो दशक के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखी गई है।

सोशल मीडिया प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर मिले प्रतिक्रिया से तो यही लग रहा है कि फिल्म में सिर्फ सेट को ही बहुत भव्य रखा गया है बाकी किसी चीज पर काम नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई है। फिल्म में किसी के एक्टिंग की भी तारीफ नहीं हो रही है। 

- फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने कहा है, ''मैं भरोसा दिलाता हूं कि फिल्म आपको निराश करेगी। भव्यता के मामले में फिल्म अच्छी है लेकिन फिल्म की कहानी मरी हुई है। फिल्म के सारे किरदार आपको कन्फ्यूज्ड लगेंगे। डायरेक्टर ने फिल्म में बिल्कुल इस बात का हिंट नहीं दिया है कि फिल्म कोई भी उक्त सीन चल ही क्यों रहा है। कलंक देखकर आप टॉर्चर होने वाले हैं।'' सुमित कडेल ने फिल्म को एक स्टार दिया है।

- अभिनेत्री अंचित कौर

अभिनेत्री अंचित कौर ने लिखा है कि फिल्म के सारे किरदार से प्यारे हैं। इसके साथ ही सबने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है।

-  प्लेबैक सिंगर और कंपोजर अनुपमा राग  

प्लेबैक सिंगर और कंपोजर अनुपमा राग  ने कहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला है।

- अभिनेता करण टैकर 

अभिनेता करण टैकर ने ट्वीच किया, आलिया, वरुण, आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग से प्रभावित हूं। माधुरी दीक्षित देखना बहुत सुखद है। फिल्म के कॉस्टयूम फिल्म में चार चांद लगाते हैं।

सालों पहले लिखी गई थी फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी करन के पिता यश जौहर ने करीब 10 साल पहले लिखी थी लेकिन फिल्म किसी न किसी कारणों से टलती रही है। पहले करन जौहर ये फिल्म श्रीदेवी के साथ बनाने वाले थे और फिल्म का नाम था शिद्दत था। लेकिन श्रीदेवी के असमय मृत्यु के बाद माधुरी दीक्षित ने उनकी जगह ले ली।   

टॅग्स :कलंकवरुण धवनआलिया भट्टमाधुरी दीक्षितसंजय दत्तसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया