लाइव न्यूज़ :

परफेक्ट लिरिक्स-ब्यूटीफुल कम्पोजिशन से सजा 'कलंक' का पहला गाना रिलीज, आलिया-वरुण-माधुरी के लुक को देख फैंस हो जाएंगे दीवाने!

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 13:13 IST

परफेक्ट लिरिक्स और ब्यूटीफुल कम्पोजिशन के साथ इस गाने को अपनी आवाज दी है श्रेया घोषाल और वैशाली माधे ने। अमिताभ भट्टाचार्या के इस कम्पोजिशन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना जितना एनर्जेटिक है उतना ही मनमोहक भी।

Open in App
ठळक मुद्देकलंक के इस पहले गाने में पूरी रामलीला दिखाने की कोशिश की गई है।वहीं आलिया, माधुरी के साथ गाने घर मोरे परदेसिया में जुगलबंदी करती हुई भी दिख रही हैं।

कलंक फिल्म का पहला गाना घर मोरे परदेसिया आज रिलीज कर दिया गया है। वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस खूबसूरत गाने को शेयर किया है। जिसमें वरुण-आलिया के साथ माधुरी दीक्षित भी दिखाई दे रही हैं। जहां आलिया अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं वहीं वरुण धवन पूरे गाने में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 

कैसा है गाना घर मोरे परदेसिया

गाने की शुरुआत होती है चौपाई रघुकुल रिती सदा चली आई से। जिस पर माधुरी दीक्षित झूले पर बैठे डांस करती और गाना गाती दिख रही हैं। इसी के बाद लाल रंग के कुर्ते में वरुण और सफेद रंग के लांचे में दिखती हैं आलिया भट्ट। पूरे गाने को देखर यही कहा जा सकता है कि ये इस गाने को रामलीला के समय में शूट किया गया है। 

कलंक के इस पहले गाने में पूरी रामलीला दिखाने की कोशिश की गई है। जिसमें राम चन्द्र, भाई लक्ष्मण और सीता की भी एक झलक दिखी हैं। राम का रथ से उतरना हो या लक्ष्मण का लक्ष्मण रेखा खींचना, हनुमान का उड़ता रूप हो या वानर सेना। भगवान राम को समर्पित इस पूरे गाने में वरुण और आलिया दिखे जरूर हैं मगर पूरे गाने में दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाए हैं।

वहीं आलिया, माधुरी के साथ जुगलबंदी करती हुई भी दिख रही हैं। सफेद रंग के खूबसूरत और हैवी लांचे में आलिया भट्ट ने इस गाने पर बेहद शानदार डांस किया है। फिल्म के सेट से लेकर कॉस्ट्यूम तक सभी बेहद रॉयल लुक दे रहे हैं। गाने में कलर कॉम्बिनेशन और सीक्वन्स के साथ शॉर्ट्स पर बखूबी तरह से काम किया गया है। बैकग्राउंड डांसर हों या वानर सेना सभी को स्क्रीन पर देखना एक अलग एक्सपीरियंस दे रहा है।

माधुरी के डांस की खल रही है कमी

अगर आप ये सोच रहे हैं कि शायद गाने से आपको फिल्म कलंक की कुछ स्टोरी समझ आएगी तो आप गलत हैं। आप इस गाने से भी कहानी का कोई अंदाजा नहीं लगा सकेंगे। वहीं गाने में राम की चौपाई के साथ फाल्गुन की होली का भी जिक्र किया गया है। वहीं पूरे गाने में माधुरी कहीं भी डांस करती हुई नहीं दिख रही हैं इसचीज की कमी थोड़ी खलेगी। 

परफेक्ट लिरिक्स और ब्यूटीफुल कम्पोजिशन के साथ इस गाने को अपनी आवाज दी है श्रेया घोषाल और वैशाली माधे ने। अमिताभ भट्टाचार्या के इस कम्पोजिशन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना जितना एनर्जेटिक है उतना ही मनमोहक भी। कलंक फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण, आलिया, माधुरी के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे।  

टॅग्स :कलंकवरुण धवनमाधुरी दीक्षितआलिया भट्टसंजय दत्तसोनाक्षी सिन्हाआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया