लाइव न्यूज़ :

Kalank Box Office Collection Day 4: लोगों पर नहीं चल रहा 'कलंक' का जादू, चौथे दिन भी मुश्किल से इतने करोड़ कमा सकी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: April 21, 2019 14:53 IST

फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म से जितनी उम्मीद थी ये उस पर खरा नहीं उतर पाई है।

Open in App

करण जौहर की ड्रीम फिल्म कलंक का जादू लोगों पर नहीं चल सका। फिल्म में आलिया-वरुण की केमिस्ट्री भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तभी तो रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ने बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाई नहीं की। पहले दिन मल्टीस्टारर इस फिल्म ने 21 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। और इस साल साल में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही। 

दूसरे और तीसरे दिन कमाई का ये सिलसिला अचानक से ही करीब पचास प्रतिशत तक गिर गया। 17 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन 11.45 करोड़ और तीसरे दिन 11.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इस फिल्म की चौथे दिन की कमाई मात्र 9.75 करोड़ रुपये रही। 

महावीर जयंती पर छुट्टी में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लोग खासा पसंद नहीं कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। पांच दिन के लम्बे ओपनिंग वीकेंड मिलने के बाद भी फिल्म को लोगों का प्यार नहीं मिल पा रहा है। 

 

कलंक फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही। मल्टी स्टारर इस फिल्म का जिस हद तक प्रमोशन किया गया था। लोगों को लगा था कि फिल्म कुछ तहलका मचाने वाली है। मगर फिल्म पूरी तरह से लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। स्टोरी लाइन और एडिटिंग में भी बहुत कमी है। शायद इसलिए लोग इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे।

 

फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म से जितनी उम्मीद थी ये उस पर खरा नहीं उतर पाई है। क्रिटक्स से फिल्म को कोई खास तारीफ नहीं मिली है। फिल्म की कहानी को कमजोर कहा गया है हालांकि एक्टिंग के मामले में सभी की तारीफ हो रही है।

टॅग्स :कलंकआलिया भट्टवरुण धवनसोनाक्षी सिन्हाआदित्य रॉय कपूरमाधुरी दीक्षितसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया