लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर की इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगी काजल अग्रवाल, बैचलर्स पार्टी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस रूप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2020 08:35 IST

काजल की शादी इसी महीने की 30 तारीख को होगी. जी हां, काजल ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा है, ''मैंने हां कह दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी करने जा रही हैं.हाल ही में काजल की बैचलर्स पार्टी हुई है

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी करने जा रही हैं. इस खबर की पुष्टि करते हुए काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया है. उन्होंने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है.

इसके साथ ही अब काजल ने अपनी बैचलर्स पार्टी भी मना ली है. हाल ही में काजल की पार्टी की फोटो उनकी बहन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटो में एक्ट्रेस का ग्लैमरस रूप देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही वह काफी खुश भी नजर आ रही हैं.

काजल की शादी इसी महीने की 30 तारीख को होगी. जी हां, काजल ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा है, ''मैंने हां कह दिया है. मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने गौतम किचलू के साथ शादी करने का फैसला ले लिया है. 30 अक्तूबर 2020 को मुंबई में हम एक छोटे समारोह में अपने परिवारों की मौजूदगी के बीच शादी करने वाले हैं. इस महामारी ने हमारे उत्साह को कम कर दिया है, लेकिन हम एक साथ नई जिंदगी शुरू करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं. हम जानते हैं कि आप भी हमारी खुशी में इतने ही खुश होंगे.

आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. हम जिंदगी के इस सफर पर आपके आशीर्वाद के प्रार्थी हैं. मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन हमेशा की तरह करती रहूंगी. अब एक नए मकसद और मतलब के साथ. आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया.''

कौन हैं गौतम किचलू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं. वह इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है. कुछ दिनों पहले अदाकारा को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. गौतम के साथ काजल की एंगेजमेंट भी हो चुकी है. शादी 30 अक्तूबर को होने वाली है. शादी का फंक्शन दो दिन चलेगा. इसमें सिर्फ नजदीकी लोगों को ही इनवाइट किया जाएगा. काजल ने 2004 में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से बॉलीवुड करियर शुरू किया था. वह जल्द ही फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगी.

टॅग्स :काजल अग्रवालबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?