लाइव न्यूज़ :

तमिल हिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक 'भोला' कब होगी रिलीज?, अजय देवगन ने तारीख का किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 11:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने मंगलवार ‘भेाला’ के 30 मार्च 2023 को रिलीज होने की घोषणा कीभोला में अभिनेत्री तब्बू पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं

मुम्बईः अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च, 2023 को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन धमेंद्र शर्मा ने किया है और इसमें अभिनेत्री तब्बू पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। ‘‘भोला’’ तमिल हिट फिल्म ‘ कैथी’ का हिंदी रीमेक है। लोकेश कनागराज ने उस फिल्म की पटकथा लिखी एवं निर्देशन भी किया है।

देवगन ने ट्वीट किया, ‘‘ यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी अगली फिल्म ‘भेाला’ 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। ’’ मूल फिल्म एक पूर्व अभियुक्त पर आधारित है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है लेकिन वह पुलिस एवं ड्रग माफिया के बीच टकराव में फंस जाता है। ‘‘भोला’’ का निर्माण अजय देवगन एफफिल्म्स, टी सीरीज, रिलायंस इंटरटेनमेंट और ड्रीम वारियर पिक्चर्स ने किया है। 

गौरतलब है कि अधिकतर अब दक्षिण फिल्मों को बॉलीवुड स्टार, निर्माता हिंदी में रिलीज कर रहे हैं। दक्षिण की फिल्मों को लेकर उत्तर भारत में क्रेज भी बढ़ा है। हाल ही में आरआरआर, पुष्पा, और केजीएफ की बड़ी सफलता को देखते हुए कई बॉलीवुड निर्माता दक्षिण फिल्मों के हिंदी रीमेक के लिए कॉपीराइट ले रहे हैं।

उत्तर भारत में भी दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ने के मामले में अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि गैर-हिंदी फिल्मों की सफलता का प्रमुख कारण पूरे भारत में प्रचार की उनकी रणनीति है। जब देवगन से कहा गया कि क्या दक्षिण भारत के दर्शकों के बीच उत्तर की फिल्मों को इतनी लोकप्रियता नहीं मिली है तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी बात नहीं है। 53 वर्षीय अभिनेता-निर्माता-निर्देशक ने सोमवार को कहा कि दक्षिण के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की पटकथा इस तरह से बनाते हैं कि भाषा की सीमा से परे बड़े दर्शक वर्ग तक पैठ बना सकें।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अजय देवगनतब्बूसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?