लाइव न्यूज़ :

ट्रंप और पीएम मोदी के सामने कैलाश खेर देंगे जबरदस्त परफॉर्मेंस, लगाएंगे 'जय जय कारा'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2020 09:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कैलाश खेर 'जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा' गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं ट्रंप अहमदाबाद में लैंड करेंगे।

24 फरवरी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होने वाला है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं ट्रंप अहमदाबाद में लैंड करेंगे। यहां उनके वेलकम की पूरी तैयारी हो चुकी हैं। ट्रंप के स्वागत के लिए सिंगर कैलाश खेर गाना गाने जा रहे हैं। ऐसे में कैलाश खेन ने उनके स्वागत के लिए स्पेशल परफॉरमेंस भी तैयार की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कैलाश खेर 'जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा' गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत करेंगे। 

कैलाश खेर, ट्रम्प के स्वागत में नमस्ते नाम का गाना गाने वाले हैं। अपनी परफॉरमेंस के बारे में बात करते हुए कैलाश ने बताया, 'जय जयकारा स्वामी देना साथ हमारा' गाने से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और 'अगड़ बम-बम लहरी' से इसकी समाप्ति होगी। आगे कैलाश ने ट्रम्प को नचाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मेरा बस चले तो मैं इसी गाने (अगड़ बम-बम लहरी) पर उनको (ट्रम्प) भी नचाऊं।

कैलाश खेर गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम में अपनी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। ये भारत के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है, जिसमें 1.25 लाख लोग शामिल होंगे। ये 22 किलोमीटर लम्बा रोड शो होने वाला है। ट्रंप 2 दिन के लिए भारत में रहने वाले हैं। इस दौरान  वह ताज महल भी घूमने जाएंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया