लाइव न्यूज़ :

जैकी भगनानी को गणित तो शिल्पा शेट्टी को कादर खान ने उर्दू पढ़ाई थी, पिता को यादकर बोले शाह नवाज खान

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 13:03 IST

शाह के मुताबिक कादर खान पढ़ाई को लेकर बहुत जुनूनी थे। बकौल  शाह नवाज- मुझे याद है कि 2005 में वह लंदन गए थे।  सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा दी और वहां से डिप्लोमा प्राप्त किया था। उसपर वे बहुत गर्व करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देशूटिंग से लौटने के बाद उनके छात्र अक्सर रात में छात्र ट्यूशन के लिए आते थेलंदन में कादर खान ने सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की थीजैकी को गणित तो शिल्पा को कादर खान ने उर्दू पढ़ाई थी

बहुत कम लोगों को ये पता है कि कादर खान एक शानदार अभिनेता और एक अभूतपूर्व लेखक के साथ-साथ एक बेहतरीन शिक्षक भी थे। अक्सर वे फिल्म के शूट से लौटते तो भी वे पढ़ाने के लिए समय निकाल लेते। ये बातें हाली में ही में कादर खान के बेटे शह नवाज खान ने एक इंटरव्यू में कही। पिंकविला से बातचीत में शाह नवाज ने कहा, अब्बा बहुत व्यस्त अभिनेता और लेखक थे। हालाँकि, वह पढ़ाने के लिए हमेशा समय निकालते थे।

कादर खान के बेटे ने कहा, वह अनुप्रयुक्त यांत्रिकी (applied mechanics) पढ़ाते थे। अब्बा के शूटिंग से लौटने के बाद उनके छात्र अक्सर रात में ट्यूशन के लिए आते थे। वह काम से आते, पढ़ाते, खाना खाते, बिस्तर पर जाते, और सुबह की शूटिंग के लिए फिर से तैयार हो जाते। मैंने हमेशा उन्हें जीवन से बड़े व्यक्तित्व के रूप में देखा।

कादर खान ने लंदन से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था

शाह के मुताबिक कादर खान पढ़ाई को लेकर बहुत जुनूनी थे। बकौल  शाह नवाज- मुझे याद है कि 2005 में वह लंदन गए थे।  सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा दी और वहां से डिप्लोमा प्राप्त किया था। उसपर वे बहुत गर्व करते थे। उन्हें वास्तव में किताबों से प्यार था। कादर खान के बेटे ने अगर कोई पढ़ाई से जुड़ी समस्या लेकर आता, तो उसकी मदद जरूर करते।

जैकी को गणित तो शिल्पा को कादर खान ने उर्दू पढ़ाई थी

एक किस्सा शेयर करते हुए शाह ने कहा कि  एक बार वाशु भगनानी जी की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, और उनके बेटे जैकी को गणित में कुछ समस्या हो रही थी तो अब्बा ने उन्हें इसकी शिक्षा दी और वे उस विषय में पास हो गए। शाह ने ये भी बताया कि कादर खान ने शिल्पा शेट्टी को उर्दू सिखाई थी। शाह ने कहा, उन्होंने शिल्पा शेट्टी को उर्दू भी सिखाई थी, बतौर एक अभिनेत्री भाषा सीखना चाहती थीं।

रंगीन कपड़े पहनना पसंद नहीं करते थे कादर खान- बेटे शाह

पिता को याद करते हुए शाह नवाज ने कहा, हर रविवार को लोग खान साहब की एक झलक पाने के लिए इमारत के बाहर इंतजार करते थे। वे बहुत ही सरल व्यक्ति थे। शाह ने बताया कि उन्होंने मांसाहारी भोजन के बजाय शाकाहारी को प्राथमिकता दी। एक साधारण जीवन शैली का पालन किया। रंगीन कपड़े पहनना पसंद नहीं करते थे। और ज्यादातर सफेद पठानी पहनते थे।

टॅग्स :कादर खानबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल