लाइव न्यूज़ :

#JusticeForTwinkleSharma: बॉलीवुड के ये सितारे मांग रहे हैं ट्विंकल के लिए न्याय, ट्वीट करके जताया गुस्सा

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 09:49 IST

सोनम कपूर हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने विचार रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी सोनम ने ट्विंकल के लिए अपनी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना अलीगढ़ की है जहां ढाई साल की बच्ची को मात्र दस हजार रुपयों के लिए जान से मार दिया गया।सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जन आक्रोश है।

ईद के दिन अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना हुई। लोगों को झकझोर देने वाले इस कांड में दो पक्षों के बीच हुई मात्र दस हजार के रुपयों की वजह से हुआ। पैसे ना मिलने से नाराज आरोपी मोहम्मद जाहिद ने ढाई साल की मासूम ट्विंकल को बिस्कुट का लालच दिया और दुप्पटे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे सोशल मीडिया पर ट्विंकल को इंसाफ दिलाने की मांग चल रही है। 

इस मुहीम में सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारें भी सामने आये हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForTwinkleSharma की इस मुहीम में सोनम कपूर, अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकारों ने ट्विंकल को इंसाफ दिलाने के मामले में कदम आगे बढाया है। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो ट्विंकल के साथ हुई इस दर्दनाक घटना पर गुस्सा जता रहे हैं। 

सोनम कपूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने विचार रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी सोनम ने ट्विंकल के लिए अपनी बात कही है। सोनम ने लिखा, 'जो भी बेबी ट्विंकल के साथ हुआ वो दिल दुखाने वाला है। मैं उसके और उसके परिवार वालों के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं लोगों से ये भी कहना चाहती हूं कि इसे सेल्फ एजेंडा ना बनाएं। ये एक छोटी बच्ची के मौत के बारे में है आपकी नफरत के बारे में नहीं।'

 

वहीं सनी लियोनी ने भी ट्वीट करके लिखा, 'मुझे माफ करो ट्विंकल कि तुम ऐसी दुनिया में जी रही हो जहां लोगों को इंसानियत नहीं आती। भगवान करें तुम्हें परमात्मा एक एंजल की तरह रखे। मुझे माफ करों।'

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं इस मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, रवीना टंडन, हुमा कुरेशी, जेनेलिया देशमुख, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने ट्विंकल के लिए इंसाफ की मांग की है और इंसानों की इंसानियत पर शर्मसार होने वाली इस घटना की निंदा की है। 

टॅग्स :सोनम कपूरअभिषेक बच्चनसनी लियोनरवीना टंडनअनुपम खेरअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस