लाइव न्यूज़ :

'जॉली एलएलबी 3' में क्या एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 08:47 IST

बॉलीवुड में सीक्वल फिल्में खूब चलती हैं. 'जॉली एलएलबी' भी एक फ्रेंचाइजी बन चुकी है और इसकी तीसरी फिल्म जल्द ही पर्दे पर आ सकती है

Open in App

बॉलीवुड में सीक्वल फिल्में खूब चलती हैं. 'जॉली एलएलबी' भी एक फ्रेंचाइजी बन चुकी है और इसकी तीसरी फिल्म जल्द ही पर्दे पर आ सकती है. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में थे, वहीं दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि इससे अरशद बिल्कुल खुश नहीं थे.

अपनी हिट फ्रेंचाइजी के छिनने का गम वह आज तक भुला नहीं पाए हैं. तभी तो उन्होंने एक ताजा इंटरव्यू में साफ कहा कि 'जॉली एलएलबी 2' में यदि निर्माता अक्षय कुमार के बजाय उन्हें कास्ट करते और फिल्म लगभग 100 करोड़ रु. का कारोबार करती तब भी निर्माता फायदे में रहते. अरशद ने यह भी बताया कि अब 'जॉली एलएलबी 3' में वह और अक्षय कुमार दोनों काम करेंगे.

अरशद ने कहा, ''मुझे ऐसा सुनने में भी आया है और ऐसा बताया भी गया है कि 'जॉली एलएलबी 3' में मैं और अक्षय दोनों हैं.'' फिल्म की डेवलपमेंट के बारे में पूछने पर अरशद ने कहा कि अभी फिल्म की कहानी को लेकर कोई डेवलपमेंट नहीं हुई है. अगर कुछ डेवलपमेंट हुई होती तो वह जरूर बताते.

उन्होंने कहा, ''अभी तक मुझे 'जॉली एलएलबी 3' के बारे में केवल इतना ही पता है कि इसमें हम दोनों हैं. अक्षय ने भी मुझसे बस यही कहा है.'' अरशद की अगली फिल्म 'फ्रॉड सैंया' है. इसमें उनके साथ जाने-माने कलाकार सौरभ शुक्ला भी हैं. फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसके अलावा अरशद वारसी अजय देवगन और अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' में भी कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है, जो अपनी सेक्स कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

टॅग्स :अक्षय कुमारअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?