लाइव न्यूज़ :

Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 53.5 करोड़, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार एक्टिंग...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 13:30 IST

Jolly LLB 3: अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने रिलीज के तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देJolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 53.5 करोड़, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार एक्टिंग...

Jolly LLB 3: अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने रिलीज के तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म ‘कोर्टरूम कॉमेडी’ शृंखला का तीसरा भाग है, जिसकी शुरुआत 2013 में आई ‘जॉली एलएलबी’ से हुई थी। जिसमें अरशद वारसी ने मेरठ के एक बदकिस्मत वकील जॉली त्यागी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ आई, जिसमें कुमार ने कानपुर के एक संघर्षरत वकील जॉली मिश्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

तीसरे दिन की कमाई 21 करोड़ रुपये रही। स्टार स्टूडियो 18 द्वारा निर्मित, ‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो पिछली दो फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके है। इसमें अमृता राव और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ के अलावा अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे, जो ‘वेलकम’ फिल्म शृंखला की तीसरी फिल्म है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े और मानुषी छिल्लर जैसे सितारे शामिल हैं। उनकी अन्य परियोजनाओं में ‘हेरा फेरी 3’ और एक ‘हॉरर-कॉमेडी’ फिल्म ‘भूत बंगला’ शामिल है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

टॅग्स :अक्षय कुमारअरशद वारसीबॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई