लाइव न्यूज़ :

'हेट स्टोरी 4' के बाद अब उर्वशी करेंगी 'पागलपंती', जानिए किसके साथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 08:50 IST

उर्वशी रौतेला 'हेट स्टोरी 4' के बाद से चुपचाप हैं. उनकी कोई फिल्म नहीं आई है

Open in App

उर्वशी रौतेला 'हेट स्टोरी 4' के बाद से चुपचाप हैं. उनकी कोई फिल्म नहीं आई है. जमकर हॉट सीन देने के बावजूद उर्वशी अब तक कोई यादगार फिल्म अपने फैंस को नहीं दे पाई हैं. उनकी कोशिश लगातार जारी है और अब उर्वशी ने जॉन अब्राहम की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' साइन कर ली है, जिसे डायरेक्टर अनीस बज्मी बनाने वाले हैं.

फिल्म को लेकर मेकर्स या फिर उर्वशी की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि उर्वशी इस फिल्म का हिस्सा जरूर बनेंगी. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, उर्वशी ने फिल्म के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. वह अपने डिक्शन से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक पर काम कर रही हैं. फिल्म में उर्वशी का किरदार क्या होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह पहला मौका है जब उर्वशी रौतेला डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ काम करने जा रही हैं. बता दें इससे पहले उर्वशी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' नाम की एक कॉमेडी फिल्म कर चुकी हैं. बहरहाल, खबर है कि 'पागलपंती' में जॉन अब्राहम के अलावा अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

फिल्म में जहां जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांस करेंगे, वहीं पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा संग इश्क लड़ाएंगे. इस फिल्म को भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक 'पागलपंती' की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी, जिसके लिए पूरी टीम 50 दिन के लिए लंदन जाएगी.

टॅग्स :उर्वशी रौतेला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

भारतकौन हैं रिया सिंघा, जो मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी? जानें उनके बारे में सबकुछ

कारोबारउर्वशी रौतेला डिवाइन ब्रिक्स की ब्रांड एंबेसडर ने टीम को 200 फ्लैट्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए, संस्थापक महेंदर सिंह रहे उपस्थित

बॉलीवुड चुस्कीउर्वशी रौतेला का बाथरूम MMS वीडियो लीक, मचा बवाल; पीआर स्टंट या डीपफेक पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?