लाइव न्यूज़ :

JNU मामला: दीपिका पादुकोण की इन सेलेब्स ने की जमकर तारीफ, ‘बहिष्कार’ का भी कर रही हैं सामना

By भाषा | Updated: January 8, 2020 18:01 IST

दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम उन विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए परिसर पहुंची थी, जो विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हुए हमले के दौरान घायल हो गए थे।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसा के बाद जेएनयू जाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म बिरादरी समेत अन्य लोगों से काफी प्रशंसा मिल रही है, लेकिन साथ ही उन्हें सोशल मीडिया में ‘बहिष्कार’ का भी सामना करना पड़ रहा है।

दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम उन विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए परिसर पहुंची थी, जो विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हुए हमले के दौरान घायल हो गए थे। विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ चुपचाप खड़े रहने के अभिनेत्री के कदम की फिल्मी बिरादरी समेत अन्य लोगों ने तारीफ की है।

घोष को रविवार शाम हुए हमले के दौरान सिर पर चोट आई है। अभिनेत्री के साहस की कई लोगों ने तारीफ की जबकि सोशल मीडिया में शुक्रवार को रिलीज हो रही उनकी फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार करने के संबंध में हैशटैग भी चले। यह फिल्म तेजाब हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष पर है।

इससे पहले दीपिका को ‘पद्मावत’ फिल्म के चलते जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा था। शबाना आजमी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘जब ‘पद्मावत’ को लेकर उन पर हमला हुआ तो बहुत कम लोग ही उनके समर्थन में आए। वह जानती हैं कि निशाना बनना कैसा लगता है। उन्होंने जेएनयू के विद्यार्थियों का समर्थन करके मिसाल कायम की है। दीपिका पादुकोण को और शक्ति मिले।’’

जेएनयू में हिंसा को लेकर सबसे पहले आवाज उठाने वाले कलाकारों में शामिल स्वरा भास्कर ने कहा, ‘‘ बॉलीवुड जेएनयू के रंग में रंग गया।’’ संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में मुखर आवाज उठाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अभिनेत्री के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए लोगों से उनकी फिल्म का पहला शो देखने की अपील की।

कश्यप ने कहा, ‘‘ यह न भूलें कि दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। इसलिए काफी कुछ दांव पर है।’’ निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने दीपिका को ‘वास्तविक हीरो’ करार दिया। फिल्मनिर्माता महेश भट्ट ने कहा , ‘‘हम अब चुप्पी ‘राज’ नहीं रह गए हैं।’’

आयशी ने फेसबुक पर अभिनेत्री से मुलाकात की तस्वीर लगाते हुए कहा, ‘‘हर अन्याय के लिए आवाज उठाएं! दीपिका, आप पर गर्व है, ध्यान रखें। जेएनयू वीसी इस्तीफा दें।’’ वहीं जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दीपिका पादुकोण आप और शक्तिशाली हों, आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। हो सकता है कि इसलिए आपको गालियां पड़े या कहा जाए कि आप ट्रोल हैं, लेकिन भारत के विचार के साथ खड़े होने के लिए इतिहास आपको याद रखेगा।’’

वहीं छात्र नेता उमर खालिद ने भी दीपिका पादुकोण का शुक्रिया अदा किया। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने छपाक का बहिष्कार करने की बात कही।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?