लाइव न्यूज़ :

सुसाइड से पहले जिया खान ने सूरज पंचोली के नाम लिखा था नोट, जानिए मौत से पहले क्या हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 11:12 IST

जिया ने जब मौत को गले लगाया तब वह महज 25 साल की थीं। हालांकि, तब तक उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली थी। जिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'निशब्द' से की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान थाजिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किएइसके एक घंटे बाद ही जिया खान का शव पंखे से लटका पाया गया

जिया खान ने 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था। जिया का शव पंखे से लटका पाया गया था। हालांकि ये अभी पहेली बनी हुई है कि आखिर जिया खान ने आपनी जान क्यों ले ली। जबकि उनका बॉलीवुड में एक लंबा करियर बाकी था। 

जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ किया था डेब्यू

जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। जिया ने जब मौत को गले लगाया तब वह महज 25 साल की थीं। हालांकि, तब तक उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली थी। जिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'निशब्द' से की थी। 

मौत से पहले सूरज पंचोली को 10 मैसेज किए थे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किए। जिसमें गालियों का प्रयोग किया गया था। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार फोन और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने कोई जवाब नहीं दिया और वह गुस्सा होकर घर चली गईं। 

इसके बाद सूरज ने जब जिया को फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद सूरज ने उन्हें गाली गलौज वाले 10 मैसेज भेजे थे। इसके एक घंटे बाद ही जिया खान का शव पंखे से लटका पाया गया। जिया के घर से सूरज पंचोली को संबोधित एक नोट भी मिला। 

सूरज पंचोली के नाम जिया का नोटजिया ने अपने लेटर में लिखा था, 'तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था, लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी, बस तन्हाई। कभी ऐसे भी दिन थे जब मैं अपना सबकुछ तुम्हारे साथ देखती थी। उम्मीद थी कि दोनों साथ होंगे, लेकिन तुमने सारे सपने चूर-चूर कर दिए। 

टॅग्स :जिया खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल