लाइव न्यूज़ :

एक्टर शरद पोंक्षे को लेकर बोले जयंत पाटिल- राकांपा से नहीं है कोई संबंध

By भाषा | Updated: June 24, 2020 17:06 IST

मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राकांपा नेताओं के साथ अभिनेता शरद पोंक्षे (Sharad Ponkshe) द्वारा मंच साझा करने के एक दिन बाद पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने आज कहा कि अभिनेता का पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि देश में गांधी की हत्या एक 'आतंकी गतिविधि' थी और हत्या का बचाव करने वाली विचारधारा भी 'निश्चित रूप से घृणास्पद' हैपाटिल ने कई ट्वीट कर कहा कि कई अन्य के साथ ट्रस्ट ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान 'बैकस्टेज' कलाकारों को 30 लाख रुपये से अधिक मदद उपलब्ध कराई थी।

अभिनेता शरद पोंक्षे (Sharad Ponkshe) द्वारा मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राकांपा नेताओं के साथ मंच साझा करने के एक दिन बाद पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि अभिनेता का पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है और 'न कभी होगा।' पोंक्षे ने महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित विवादित मराठी नाटक 'मी नाथूराम गोडसे बोलतोय' में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे शरद पोंक्षे

राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि देश में गांधी की हत्या एक 'आतंकी गतिविधि' थी और हत्या का बचाव करने वाली विचारधारा भी 'निश्चित रूप से घृणास्पद' है। कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पार्टी के कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा चलाये गये राहत कार्य के संबंध में मंगलवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेता मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पाटिल इस मौके पर मौजूद थे। 

बैकस्टेज कलाकारों को दी थी आर्थिक मदद

पाटिल ने कई ट्वीट कर कहा कि कई अन्य के साथ ट्रस्ट ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान 'बैकस्टेज' कलाकारों को 30 लाख रुपये से अधिक मदद उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा, 'शरद पोंक्षे मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष प्रसाद कांबली और इसके पदाधिकारियों के साथ इसके लिए (मदद) आभार व्यक्त करने के वास्ते पार्टी कार्यालय आये थे।' पाटिल ने ट्वीट किया, 'पोंक्षे का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न कभी होगा।' मंत्री ने कहा कि राकांपा गांधीवादी विचारधारा में विश्वास करती है।

टॅग्स :जयंत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे अजित दादा?, जयंत पाटिल ने कहा-अतीत को भुलाकर चाचा के साथ फिर से?

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः उद्धव ठाकरे से मिले जयंत पाटिल, बिहार की तरह अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं?, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

भारतमहाराष्ट्र राकांपा (शरदचंद्र पवार) कठिन दौर से गुजर रही, शशिकांत शिंदे ने कहा-जनता की आवाज उठाएंगे, वापसी करेंगे

भारतमहाराष्ट्र राजनीति हलचलः भाजपा के किसी नेता से संपर्क नहीं और न ही पेशकश?, जयंत पाटिल बोले-पाला बदलने की खबर बकवास, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने...

उत्तर प्रदेशUP Politics: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मंच शेयर कर सकते हैं सीएम योगी, चौधरी चरण सिंह के जरिए नाराज जाटों को मनाएंगे, 51 फीट मूर्ति का उद्घाटन, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?