लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन पर भड़कीं जया प्रदा, कहा- अमर सिंह की थाली में किसने छेद किया था

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 19, 2020 08:37 IST

एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने कहा कि अमर सिंह के निधन के बाद बच्चन परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ दिया गया

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्चन ने बयान पर जया प्रदा ने रखी अपनी बातजया के स्टेटमेंट पर कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड का एक बड़ा वर्ग समर्थन में आ गया है।

बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा संसद में भी गंूजा. भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. जया की इस बात का समर्थन करते हुए कई लोगों ने उनकी पीठ थपथपाई, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को यह बात नागवार गुजरी.

इन्हीं में एक अभिनेत्री जया प्रदा भी हैं, जिन्होंने जया बच्चन को अमर सिंह के एहसानों को याद दिलाते हुए सवाल पूछा कि वहां पर किसने थाली में छेद किया था.एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने कहा कि अमर सिंह के निधन के बाद बच्चन परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ दिया गया.

जो नेता इतना कद्दावर रहा हो और जिसका बच्चन परिवार के साथ एक वक्त गहरा रिश्ता रहा हो, ऐसे में उनके निधन पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ देना सही नहीं है. जब अमर सिंह सिंगापुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे, तब जया बच्चन की तरफ किसी भी तरह की भावनाएं नहीं दिखाई गई थीं.

जया बच्चन अच्छे से जानती हैं कि कौन थाली में छेद कर रहा है. रवि किशन ने संसद में कुछ गलत नहीं कहा. रही बात इंडस्ट्री की तो इसे पूरी तरह दोष ठहराने की किसी की हैसियत नहीं है.

टॅग्स :जया बच्चनजयाप्रदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीशोले@50: संवाद, पात्र और दृश्य लोकप्रिय, "इतना सन्नाटा क्यों है भाई" तो सभी...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?