लाइव न्यूज़ :

पिता के लिए भावुक हुए जावेद जाफरी, कहा- मेरे पिता को दर्शकों को हंसाना पसंद था

By भाषा | Updated: July 27, 2020 21:26 IST

अभिनेता जावेद जाफरी ने अपने पिता जगदीप को लेकर कहा कि उनके पास ऐसी क्षमता थी कि वह अपने अभिनय से समाज के किसी भी तबके से तुरंत जुड़ जाते थे

Open in App

मुंबई। अभिनेता जावेद जाफरी का कहना है कि उनके पिता जगदीप के पास यह क्षमता थी कि वह अपने हास्य अभिनय से समाज के किसी भी तबके से तुरंत जुड़ जाते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता की यही खूबी काफी काफी पसंद है। 81 साल की उम्र में जगदीप का निधन इस महीने हुआ। भले ही औपचारिक तरीके से उन्होंने शिक्षा हासिल नहीं की थी लेकिन उन्हें कविता और इतिहास में काफी दिलचस्पी थी।

अपने पिता के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए जावेद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जगदीप भले युवावस्था में ही आजीविका के लिए सिनेमा की दुनिया में आ गए थे लेकिन उन्होंने इसमें ‘अपना पूरा ध्यान भी केंद्रित किया।’ जगदीप का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था और उन्होंने बाल अभिनेता से लेकर मुख्य किरदार तक के रूप में काम किया। जावेद ने जगदीप से जुड़ा एक वाकया भी याद किया।

उन्होंने कहा कि एक बार एक फिल्म आलोचक ने उनके पिता के हास्य अभिनय को ‘भड़कीला और दिखावटी’ करार दिया जिससे उन्हें बुरा लगा लेकिन उनके पिता ने इस आलोचना को खारिज कर दिया। जगदीप ने कहा था, ‘‘देश में मेरे 80 फीसदी दर्शक वैसे हैं जो गरीबी में जीते हैं, ये आम लोग हैं और सिर्फ हंसना चाहते हैं। वे पेचीदा चीजें नहीं चाहते हैं और मैं उस आम व्यक्ति के लिए काम करता हूं।’’ जावेद ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वे साधारण इंसान थे और उनका उद्देश्य दर्शकों को हंसाना था।’’

उन्होंने अपने पिता के जीवन के प्रति नजरिए को ‘आध्यात्मिक’ बताया। अभिनेता का कहना है कि उनके पिता कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते थे। ‘बुगी वुगी’ स्टार जावेद का कहना है कि उनके पिता को कविताओं और कहानियों में काफी दिलचस्पी थी और वह अपने बच्चों को बताया करते थे कि वह सआदत हसन मंटो, साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर के पिता एवं शायर जां निसार अख्तर जैसे लेखकों से मिल चुके हैं। जावेद के अनुसार उनके पिता को मिर्जा गालिब, फैज अहमद फैज और अन्य शायरों और कवियों की लेखनी काफी पसंद थी। भले ही वह पढ़े नहीं थे लेकिन हमेशा ज्ञान हासिल करने में लगे रहते थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल