लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान का बनना बड़ी गलती बताया, कहा- कोई भी धर्म देश नहीं बना सकता, लाहौर में दिए बयान को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2023 10:30 IST

जावेद अख्तर ने कहा कि "अगर इंसानों द्वारा की गईं 10 सबसे बड़ी गलतियां विषय पर किताब लिखी जाए तो उसमें पाकिस्तान का बनना भी आएगा।"

Open in App
ठळक मुद्दे जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के बनने के फैसले का कोई लॉजिक नहीं था।अब हम इससे क्या सीख सकते हैं, हम अब वो कर रहे हैं जो वो 70 साल पहले कर चुके। पाकिस्तान में अपनी टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर ने कहा कि देश आया तो लगा जैसे विश्व कप जीतकर आया हूं।

नई दिल्लीः पिछले दिनों पाकिस्तान के लाहौर में मुंबई हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहे गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान का बनना एक बड़ी गलती थी। एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि कोई भी धर्म देश नहीं बना सकता है।

एबीपी न्यूज द्वारा आयोजित 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट' में जावेद अख्तर से लाहौर में उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल पूछ गए। 'पाकिस्तान का बनना एक गलती थी या नहीं?' सवाल पर जावेद अख्तर ने कहा कि "अगर इंसानों द्वारा की गईं 10 सबसे बड़ी गलतियां विषय पर किताब लिखी जाए तो उसमें पाकिस्तान का बनना भी आएगा।"

बकौल जावेद अख्तर- इस फैसले का कोई लॉजिक नहीं था लेकिन अब यह एक सच्चाई है धर्म कभी कोई देश नहीं बना सकता।" जावेद अख्तर ने आगे कहा कि अब हम इससे क्या सीख सकते हैं, हम अब वो कर रहे हैं जो वो 70 साल पहले कर चुके। आज आप हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। वो नहीं बना सके, दुनिया नहीं बना सकी, आप कैसे बना लोगे? 

 फैज अहमद फैज को लेकर लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में पिछले दिनों जावेद अख्तर पाकिस्तान गए थे। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां मेरा अच्छे से स्वागत किया गया। एक महिला ने मुझसे सवाल किया कि हम तो आपको अच्छे से मिलते हैं, अच्छा समझते हैं, लेकिन आपके यहां हर पाकिस्तानी को आतंकवादी समझा जाता है।

 गीतकार ने बताया कि मैंने महिला से कहा कि आप अपना रिकॉर्ड सही कर लीजिए, हमारे देश में आपके कई लोग आएं हैं जिन्हें बेहद इज्जत दी गई है। जावेद अख्तर की मानें तो पाकिस्तान से लौटने के बाद उनको कई लोगों के फोन आए। गीतकार ने कहा कि वापस देश आया तो लगा जैसे विश्वकप जीतकर आया हूं। 

टॅग्स :जावेद अख्तरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'