लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, लिखा-किस मुंह से सेकुलरिज्म पर सवाल उठाते हैं...आप तो खुद बीमार हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 16:47 IST

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गीतकार जावेद अख्तर और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बीच ट्विटर पर वार हाल ही में देखने को मिला हैअब इस बहस में यूजर्स भी कूद पड़े हैं जिनसे जावेद की बहस शुरू हो गई है

गीतकार जावेद अख्तर और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बीच ट्विटर पर वार हाल ही में देखने को मिला है। अब इस बहस में यूजर्स भी कूद पड़े हैं जिनसे जावेद की बहस शुरू हो गई है। ऐसे में हाल ही में स्वामी ने एक ट्वीट किया है, जो छा गया है। उन्होंने ऑस्ट्रिया की मस्जिद को लेकर ट्वीट किया है। जिस पर जावेद अख्तर ने रिप्लाई दिया था। इसी पर जावेद ने फिर से ट्वीट किया है।

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

एक यूजर ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए लिखा कि, आपको पता भी है पिछले सालों में सुब्रमण्यम स्वामी को कितनी बार हार्वर्ड में बुलाया गया है? पूरा देश जानता है कि किस तरह सुब्रमण्यम स्वामी ने देश हित में काम किया। आप जैसे लोगों को यही बात चुभती है।

यूजर ने अगले ट्वीट में लिखा, यह लोग सेक्यूलर बनने का ढोंग करते हैं, लेकिन ऑस्ट्रिया से कुछ इमाम निकाले जा रहे हैं तो जावेद अख्तर जैसे लोगों को यह बात चुभ गई।

 इस पर जावेद अख्तर भड़क गए। उन्होंने शख्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘ मैंने तो अपने ट्वीट में इन मुल्लाओं की तुलना ऐसे पक्षी से की थी जो सिर्फ नफरत फैलाने के लिए ही अपने पंख पसारते हैं। लेकिन आप जबरन कह रहे हैं कि मैं उनका बचाव कर रहा था। शर्म आनी चाहिए। आखिर किस मुंह से आप किसी के सेकुलरिज्म पर सवाल उठाते हैं…आप तो खुद बीमार हैं।

जावेद ने क्या किया था ट्वीट

जावेद ने ट्विट करके लिखा  कि जैसे तुम्हें हार्वर्ड से निकाल फेंका था। तुम ये ही डिजर्व करते थे। मुझे विश्वास है तुम जैसों का काम होगा, तुम सब एक ही डाली के पंछी हो। तुम सबके पंख नफरतों से भरे हैं जो उड़ान भरते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे ऐसे लोगों से जरा भी परेशानी नहीं है। मुझे दिक्कत नहीं होगी अगर इस तरह के लोग जो तनाव और नफरत फैलाते हैं, उन्हें देशों से भगाया जाएगा तो।

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच