लाइव न्यूज़ :

जावेद अख़्तर ने की ऐसी अपील सुनकर चौंक जाएंगे आप, कहा- देश की सारी मस्जिदों को बंद कर दिया जाए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 14:58 IST

सोमवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात यानी मरकज़ में 2000 से ज्यादा लोगों के एक जलसे में शामिल होने की खबर आई तो प्रसाशन के होश उड़ृ गए

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है।जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है।

सोमवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात यानी मरकज़ में 2000 से ज्यादा लोगों के एक जलसे में शामिल होने की खबर आई तो हर किसी के होश उड़ृ गए। खबर सामने आते ही सरकार तुरंत हरकत में आ गई और अब सबके टेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद (Tahir Mahmood) ने दारुल उलूम देवबंद (Darul ulum Deoband) से कहा है कि कोरोना (Corona) वायरस के इस खतरे को देखते हुए इस संकट की घड़ी में मस्जिदें बंद करने के लिए फतवा दें। इस पर जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जावेद अख्‍तर ने एक ट्वीट कर लिखा, 'ताहिर महमूद साहब, जो एक स्‍कॉलर और अल्‍पसंख्‍यक आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष हैं, ने दारुल उलूम देवबंद से कोरोना संकट के जारी रहने तक सभी मस्जिदें बंद रखने का फतवा निकालने की बात कही है। मैं इस मांग का पूरी तरह समर्थन करता हूं। अगर काबा और मदीना की मस्जिदें बंद की जा सकती हैं तो फिर भारत की मस्जिदें बंद क्‍यों नहीं हो सकतीं। जावेद के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!