लाइव न्यूज़ :

'जन्नत' एक्ट्रेस सोनल चौहान ने मुकेश भट्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैंस के साथ शेयर किया अपना दर्द

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 08:03 IST

सोनल चौहान ने सालों बाद अपने दिल का दर्द जाहिर कर दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद और खेमेबाजी की वजह से कई कलाकारों का करियर चौपट हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिजम को लेकर कई सेलेब्रिटीज सामने आए हैं। फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनल चौहान ने फैंस के साथ अपने पुराने अनुभव शेयर किए हैं। फिल्म जन्नत में सोनल चौहान को काफी पसंद किया गया। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस लगातार बॉलीवुड में जारी खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद को लेकर कुछ हस्तियों पर निशाना साध रहे हैं। सुशांत के निधन से उदास फैंस लगातार तमाम बॉलीवुड स्टार्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वैसे इस बीच फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिजम को लेकर कई सेलेब्रिटीज सामने आए हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी जुड़ गया है।

फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनल चौहान ने फैंस के साथ अपने पुराने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि आउटसाइडर होने के कारण उन्हें किस तरह फिल्मों से निकाल दिया गया। सोनल चौहान ने मुकेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुकेश भट्ट ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया था, लेकिन उन्हें बाद में काम नहीं दिया गया। 

टैलेंटेड कलाकार का काम छीनकर दूसरों को दे देते हैं इंडस्ट्री वाले

फिल्म जन्नत में सोनल चौहान को काफी पसंद किया गया। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई। इसके बावजूद इस फिल्म के बाद वो लंबे समय तक खाली रही। उनको फिल्में नहीं मिली और लोग धीरे धीरे उनको भूल गए। एक इंटरव्यू में सोनम चौहान ने कहा है कि अगर किसी टैलेंटेड कलाकार का काम आप छीनते हैं और किसी दूसरे को दे देते हैं तो जो कि सच में उसके लायक ही नहीं है.. तो इससे किसी का भी मनोबल काफी ज्यादा गिरता है।

जन्नत के बाद नहीं मिली फिल्म

एक इंटरव्यू के दौरान सोनल ने बताया कि मुकेश भट्ट के साथ जन्नत के अलावा उन्होने 3 प्रोजेक्ट साइन किए थे। लेकिन जन्नत के बाद जब उन्होने इस बात के बारे में पूछा तो मुकेश भट्ट ने कहा था कि अभी कुछ काम नहीं है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिजम के मामलों को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। 

टॅग्स :सोनल चौहानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल