लाइव न्यूज़ :

नेपोट‍िज्म पर जाह्नवी कपूर का बयान, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 09:18 IST

बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म यानी कि भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठता रहता है.

Open in App

बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म यानी कि भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठता रहता है. कुछ लोग कहते हैं कि इंडस्ट्री में यह भेदभाव होता है, जबकि कुछ लोग इसे बिल्कुल नहीं मानते. कई स्टारकिड्स इस मसले पर अपनी राय दे चुके हैं और अब श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी इस मुद्दे पर चौंकाने वाला बयान दिया है.

जाह्नवी ने साफ कहा कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है और एक स्टारकिड होने की वजह से उन्हें आसानी से काम मिला है. जी हां, पिछले साल रिलीज फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अगर बात करें कि बॉलीवुड में मुझे जो स्थान इस वक्त मिला हुआ है, मैं उसके लायक हूं या नहीं, तो मैं कहूंगी नहीं.

मैं फिल्म इंडस्ट्री से आती हूं इस वजह से मेरे लिए यहां काम करना आसान था, लेकिन अब जब मैं यहां आ गई हूं तो आगे मेरी कोशिश यही है कि मैं बेहतर काम करूं, जिससे लोग मुझे मेरे काम की वजह से पसंद करें.'' जाह्नवी ने आगे कहा कि वह ये बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई कहे कि वह अपने पिता की वजह से फिल्मों में आई हैं.

जाह्नवी से जब यह पूछा गया कि वह मीडिया अटेंशन को कैसे हैंडल करती हैं तो उन्होंने कहा, ''स्टार बनने के लिए हर किसी को एक कीमत चुकानी होती है. लोग मेरे बारे में हर बात जानना चाहते हैं, वहीं पर्सनल और प्रोफ्शनल लाइफ बैलेंस करके चलना थोड़ा मुश्किल होता है.''

टॅग्स :जाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?