लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, लोगों ने कहा, शर्म करो, मां के निधन को हफ्ता भी नहीं गुजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 16:49 IST

6 मार्च को श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का बर्थडे था।

Open in App

मुंबई, 9 मार्च: श्रीदेवी के निधन को शायद लोग अभी भी भूला भी नहीं पाए हैं और इसी बीच बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने 21वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी। इस बात से लोगों ने जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुआ था। 6 मार्च को श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का बर्थडे था। 

सोनम ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर की और इस तस्वीर में परिवार की सभी बेटियां दिख रही हैं। जाह्नवी के लिए बर्थडे पार्टी अंशुला कपूर ने की थी। अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। इस तस्वीर में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी दिख रही हैं। 

इस फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर के बताया कि श्रीदेवी के निधन के बाद से ही इनकी पार्टी शुरू हो गई है। 

एक यूर्जर ने तो हैरानी जताते हुए कहा, 'यह कैसे संभव है! तुमने अपनी मां को खो दिया है और उसे बीते करीब 10 दिन हुए होंगे। सेलिब्रेशन शुरू हो गया, ये देखकर बहुत अजीब लग रहा है।'  वहीं एक ने तो इनको इमोशनलेस तक कह डाला। 

एक ने कमेंट किया, 'हफ्ता गुजरे नहीं मां के निधन को। शर्मनाक। दिल ने कैसे चाहा सेलिब्रेट करने को, बहुत बुरी बात है।'

बतादें कि जाह्नवी के बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं थी। जाह्नवी ने सिर्फ केक कट किया था। इस छोटी सी पार्टी में सिर्फ फैमली मेंबर थे। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में गिर जाने से दुर्घटनावश मां के निधन के एक सप्ताह बाद बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि, अपने जन्मदिन पर मैं आप सबसे सिर्फ एक बात कहूंगी कि अपने माता-पिता से प्यार करें। जाह्नवी जल्द ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 

टॅग्स :जाह्ववी कपूरश्रीदेवीबॉलीवुड गॉसिपवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल