लाइव न्यूज़ :

मुझे अधिकतर लोग गंभीर कलाकार समझते हैं, मैं कॉमेडी फिल्में करना चाहती हूंः 'जलसा' फेम शेफाली शाह

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 16:50 IST

शेफाली शाह एक मझी हुई अभिनेत्री हैं। दिल्ली क्राइम में उनकी अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस बीच वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म जलसा को लेकर चर्चा में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शेफाली शाह ने कहा कि फिल्म उद्योग के अधिकतर लोग उन्हें एक 'गंभीर कलाकार' के रूप में देखते हैं अभिनेत्री ने कहा कि वह कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहती हैंदिल्ली क्राइम में काम कर चुकीं शेफाली फिहहाल जलसा को लेकर चर्चा में हैं

मुंबईः अभिनेत्री शेफाली शाह का कहना है कि फिल्म उद्योग के अधिकतर लोग उन्हें एक 'गंभीर कलाकार' के रूप में देखते हैं जिसकी वजह से उन्हें कॉमेडी फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव नहीं मिलते हैं। वेब सीरीज ‘‘दिल्ली क्राइम’’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘जलसा’’ में शानदार अभिनय करने वाली शेफाली का कहना है कि वह कॉमेडी फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। शेफाली अपनी दो आगामी फीचर फिल्मों ‘‘डॉक्टर जी’’ और ‘‘डार्लिंग्स’’ की रिलीज की प्रतीक्षा कर रही हैं, जिनमें हास्य का भी पुट है।

49 साल की हो चुकीं शेफाली ने कहा कि जब उन्हें ‘'डॉक्टर जी'’ और '‘डार्लिंग्स'’ जैसी फिल्मों का प्रस्ताव मिला था, तो उन्होंने तुरंत ही इनकी 'मजेदार और प्रफुल्लित करने वाली' पटकथाओं को सुनकर हां कह दी थी। ‘'डॉक्टर जी’' कॉलेज कैंपस के जीवन पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। जबकि ‘‘डार्लिंग्स’’ मां-बेटी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसमें शेफाली शाह और आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई है।

शेफाली शाह ने कहा, ‘‘ 'डॉक्टर जी' में काम करने को लेकर मैं बहुत पहले से ही प्रतिबद्ध थी। इस फिल्म में मैं एक प्रमुख भूमिका नहीं निभा रही हूं, मैं एक तरह से अतिथि कलाकार की भूमिका निभा रही हूं। मैंने कभी कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं किया था। यह एक मजेदार और संवेदनशील कहानी है इसलिए मैं इसे करना चाहती थी। ” अभिनेत्री ने आगे कहा कि  ‘डार्लिंग्स’ की पटकथा बहुत दमदार है। यह हास्य फिल्म है और मुझे इसकी पटकथा बहुत अच्छी लगी। अक्सर लोग मेरे बारे में सोचते हैं कि मैं एक गंभीर कलाकार हूं और गंभीर भूमिकाएं ही करूंगी। लेकिन ऐसा नहीं है।’’ 

टॅग्स :Shefali Shahबॉलीवुड अभिनेत्रीbollywood actress
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!