लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर डेब्यू फिल्म 'धड़क' के पोस्‍टर के साथ रिलीज़ डेट भी हुई फिक्स

By ललित कुमार | Updated: January 20, 2018 14:56 IST

जाह्नवी और ईशान अपनी इस डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी एक्साइटेड है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर इस साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज़ डेट की जानकारी दे दी है। जाह्नवी और ईशान अपनी इस फिल्म को काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में दोनों के बीच लव केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म इस साल 20 जुलाई को रिलीज़ होगी. वैसे इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल को पूरा किया जा चुका है।

अब बात करें इस फिल्म की तो यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक होगी. सैराट एक प्रेम कहानी थी जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्‍म में लीड रोल निभाने वाली एक्‍ट्रेस रिंकू गुप्‍ता को इस किरदार के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से नवाजा गया था.अब इस फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उमीदें लगे जा रही है। फिल्म के इससे पहले भी कई पोस्टर रिलीज़ किए जा चुके है। लेकिन इस पोस्टर की बात करें तो जाह्नवी और ईशान के बीच की केमिस्ट्री फिल्म के पोस्टर बखूबी देखे को मिल रही है। इससे पहले इस फिल्म की रिलीज़ 6 जुलाई बताई जा रही थी। लेकिन इस पोस्टर में आप देखते है, फिल्म की रिलीज़ डेट को बदलकर 20 जुलाई कर दिया गया है।

शशांक खेतान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले शशांक 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। शूटिंग के खत्म होते ही जल्द ही फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार भी दिखेंगे।

टॅग्स :जाह्नवी कपूरईशान खट्टरधड़कबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल