लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन जगदीप का निधन के बाद वायरल हो रहा है स्पेशल वीडियो, देखकर भावुक हो जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 06:35 IST

अपने किरदार से लोगों को प्रभावित करने वाले जगदीप को लोग उनके रियल नाम से नहीं बल्कि रील नाम से ही जानते थे

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया हैअभिनेता जावेद जाफरी और टीवी निर्माता नावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। अभिनेता जावेद जाफरी और टीवी निर्माता नावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्होंने साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था, जिसने जमकर चर्चा बटोरी थी। उनका यह किरदार लोगों आज भी याद रखते हैं। 

जगदीप का असली नाम सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी था। अपने किरदार से लोगों को प्रभावित करने वाले जगदीप को लोग उनके रियल नाम से नहीं बल्कि रील नाम से ही जानते थे। उनके परिवार में बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं।

इसी बीच जावेद के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जावेद जाफरी ने शेयर किया है। जावेद ने 2018 में ये वीडियो जगदीप के जन्मदिन पर शेयर किया था।

इस वीडियो में जगदीप अपने फैंस एक मैसेज देते हुए बोल रहे हैं, आप लोगों ने मुझे विश किया। सबका शुक्रिया, ट्विटर पर किया कि फेसबुक पर, देखा सुना मैंने, बहुत बहुत धन्यवाद। या तो दीवाना हंसे या वो जिसे तौफीक दे, वरना इस दुनिया में आकर मुस्कुराता कौन है, मैं मुस्कुराहट हूं। जगदीप हूं, आओ हंसते-हंसते और जाओ हंसते-हंसते।  जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक बीआर चोपड़ा की 1951 की फिल्म 'अफसाना' में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अब दिल्ली दूर नहीं, मुन्ना, आर पार और दो बीघा ज़मीन जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेता के रूप में भाभी, बरखा और बिंदया जैसी फिल्मों के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

हालांकि, उन्हें 1968 की फिल्म ब्रह्मचारी के साथ एक कॉमिक अभिनेता के रूप में स्थापित किया गया, जिसमें शम्मी कपूर लीड रोल में थे। यह उस तरह की शुरुआत थी जिसकी उन्हें जरूरत थी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच