लाइव न्यूज़ :

JACQUELINE I AM COMING Trailr Review: एकदम हटकर है ये लव स्टोरी, प्यार और दर्द के इस रिश्ते को देख भर आएंगी आपकी आंखें

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 16:40 IST

'जैकलीन आई एम कमिंग' पिंकू दुबे द्वारा लिखित और मनीष गिरी द्वारा निर्मित है। बंटी दुबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

Open in App

बॉलीवुड में अक्सर उन फिल्मों का जिक्र होता है या उन्हीं फिल्मों को लाइम लाइट मिलती है जिसमें या तो बड़े सितारे होते हैं या उनके साथ किसी बड़े सितारे का नाम जुड़ा होता है। बेशक उन फिल्मों में कमाल का इंटरटेनमेंट होता है मगर कुछ फिल्में ऐसी भी बनती हैं जिनमें भले ही कपूर और खान की कास्टिंग ना हो मगर कहानी आपका दिल छू लेती है। 

ऐसी ही एक फिल्म रिलीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसका नाम है जैकलीन आई एम कमिंग। रघुवीर यादव, शक्ति कुमार और दीवा धनोया की इस फिल्म की कहानी है तो एक लव स्टोरी ही मगर कुछ हटके है। आम जिंदगी को पर्दे पर उकेरने का काम किया है डायरेक्टर बंटी दूबे ने। 

2 मिनट 46 सेकेंड के इस वीडियो से जो कहानी बन कर आ रही है वो ये कि एक 40 साल के हिंदू आदमी को अपनी प्यार जैकलीन मिलती है। ट्रेलर देखकर ये भी समझ आता है कि जैकलीन मानसिक बीमारियों का इतिहास है इसीलिए शादी के बाद मेंटल हॉस्पिटल भर्ती कर लिया जाता है। बस यही से शुरू होती है दो प्यार करने वालों की कहानी। अब रघु अपनी पत्नी को कैसे बचाता है और क्या-क्या जुगाड़ करता है ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

रघुवीर यादव ने  फिल्म को लेकर कहा,"जब फिल्मों की बात आती है तो मे बहोत चूजि़  हू। मैंने इस फिल्म को चुना क्योंकि इस फिल्म की कहानी ह्युमन कनेक्शन के बारे में है जो हम इन दिनों खोते जा रहे हैं, रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल रहे हैं,लोग अकेले रह जा रहे हैं। यह फिल्म आपको बताएगी कि रिश्तों का मतलब आपको रोज प्रयास करना और उन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करना है जिन्हें आप प्यार करते हैं। इसलिए, यह फिल्म आपको प्यार के लिए एक उम्मीद देगी। ”

फिल्म की स्टोरी गांव के सेटअप पर बेस्ड है। दमदार एक्टिंग के साथ म्यूजिक भी ठीक-ठाक है। 'जैकलीन आई एम कमिंग' पिंकू दुबे द्वारा लिखित और मनीष गिरी द्वारा निर्मित है। बंटी दुबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!