लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का शिकार हुईं जैकलीन फर्नांडिस, अभिनेत्री से ED ने 5 घंटे की थी पूछताछ

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 16:19 IST

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के जबरन वसूली रैकेट में अभिनेत्री से 5 घंटे तक पूछताछ की।  अभिनेत्री को दिल्ली में ईडी के दफ्तर में एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री से 5 घंटे तक पूछताछ की थीअभिनेेत्री 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीड़िताओं में से एक हैंयह काम जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने किया है जिसमें उसकी प्रेमिका ने भी साथ दिया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर द्वारा जेल से चलाए गए ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग रैकेट के कई पीड़ितों में से एक हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को जैकलीन से इस मामले में पूछताछ की थी। ईडी ने पिछले हफ्ते सुकेश के परिसरों पर छापेमारी की थी और चेन्नई में एक सी-फेसिंग बंगले को जब्त किया था।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के जबरन वसूली रैकेट में अभिनेत्री से 5 घंटे तक पूछताछ की।  अभिनेत्री को दिल्ली में ईडी के दफ्तर में एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर को पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया है। सुकेश पर जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपए की वसूली का बड़ा रैकेट चलाने का आरोप है। इतना ही नहीं सुकेश ने जेल से एक नामी बिजनेसमैन की पत्नी से 50 करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी।

पुलिस को जब इसकी भनक हुई तो उसने जेल में छापेमारी की जहां से 2 मोबाइल फोन भी मिले थे। पुलिस के मुताबिक इस पूरे रैकेट में सुकेश चंद्रशेखर का उनकी प्रेमिका लीना पॉल ने भी खूब मदद की है।।

आपको बता दें, लीना पॉल एक अभिनेत्री हैं जो हमने जॉन अब्राहम (John Abraham) की मशहूर फिल्म मद्रास कैफे नजर आई थीं। सुकेश के खिलाफ चल रहे इस पूरे केस में जैकलीन को एक मुख्य गवाह के तौर पर रखा गया है। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय का ये केस अब और भी ज्यादा तगड़ा हो गया है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!