लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर जैकलीन फर्नांडीस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं 10 साल से काम कर रही हूं और मुझे....

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2020 08:50 IST

नेपोटिज्म को लेकर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स अपनी राय दे रहा है। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी जुड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे जैकलीन ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ड्राइव में काम किया था। जैकलीन ने कहा कि बतौर कलाकार हम जो भी करते हैं वो एक दिखावा होता है और यह एक योग्यता जो ऐसा करने देती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया का सबसे खूबसूरत धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह नेपोटिज्म से प्रभावित नहीं हैं क्योंकि उन्हें अभी तक काम मिल रहा है। जैकलीन ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे इंडस्ट्री के बारे में लगता है कि यह दुनिया का सबसे खूबसूरत धोखा है। मैं यहां पिछले 10 साल से हूं और मैं यहां कहीं से आई हूं। हम जो भी करते हैं वह वास्तविक नहीं है। 

जैकलीन ने आगे कहा कि बतौर कलाकार हम जो भी करते हैं वो एक दिखावा होता है और यह एक योग्यता जो ऐसा करने देती है। मैंने एक बात और यह सीखी कि आप प्रतिभाशाली कलाकार हो सकते हैं, आप काफी कठोर परिश्रम करने वाले हो सकते हैं, लेकिन उसी वक्त इंडस्ट्री को उन लोगों की भी जरूरत होती है, जो लोगों की पसंद हो।''

 

टीम वर्क है फिल्म बनाना

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''यह बहुत ही जरूरी है कि इंडस्ट्री में लोगों की लोग पसंद भी होना पड़ता है। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, इससे पता चलता है कि आप लोगों से किस तरह से संपर्क बनाते और कैसे उनके पसंदीदा बनते हैं। फिल्म बनाना किसी एक शख्स का काम नहीं है। इसमें सैंकड़ों लोग शामिल होते हैं। यह एक टीम वर्क है। आपको इन सभी लोगों के साथ काम करने के योग्य बनना पड़ता है।'' 

नेपोटिज्म पर जैकलीन ने कही यह बात

नेपोटिज्म पर जैकलीन ने कहा, ''यह मुझे कभी प्रभावित नहीं करता क्योंकि मुझे काम मिल रहा है। शायद वैसा काम नहीं मिल रहा है, जैसा मैं चाहती थी। लेकिन अभी तक मुझे ठीक-ठाक काम मिलता रहा है। मैंने खुद पर इसका प्रभाव नहीं देखा।'' बता दें कि जैकलीन ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ड्राइव में काम किया था। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल