लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दो वक्त की रोटी के लिए 75 साल की बुजुर्ग महिला सड़क पर कर रही कुछ ऐसा कि भावुक हो गए रितेश देशमुख, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

By अमित कुमार | Updated: July 24, 2020 11:29 IST

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सरअपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर खुद की जानकारी देते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला बैंबू स्टिक के जरिए ऐसे-ऐसे स्टंट कर रही है कि इसे देखकर हर कोई हैरान है। पैसों के लिए इस उम्र में महिला को यह सब करता देख कई लोगों को यह वीडियो इमोशनल कर रही है।एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर इस महिला की तारीफ की है।

कोरोना वायरस का कहर भारत में तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। सरकार इस महामारी से बचने के लिए अलग-अलग तरह का प्रयोग कर रही है। ऐसे में दूसरे राज्यों के मजदूर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई लोग शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर चले गए। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो इस हालात में भी दो रोटी के लिए सड़कों पर संघर्ष करते नजर आ जाते हैं। 

सोशल मीडिया पर एक ऐसी बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपना पेट पालने के लिए सड़क पर लोगों को करतब कर के दिखा रही है। महिला बैंबू स्टिक के जरिए ऐसे-ऐसे स्टंट कर रही है कि इसे देखकर हर कोई हैरान है। पैसों के लिए इस उम्र में महिला को यह सब करता देख कई लोगों को यह वीडियो इमोशनल कर रही है। वहीं कुछ लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। 

बुजुर्ग महिला की सहायता को आगे आए रितेश देशमुख 

एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर इस महिला की तारीफ की है। इसके साथ ही वह इनकी मदद करने के लिए अपना हाथ भी आगे बढ़ाया है। रितेश ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो शेयर कर उनके बारे में जानकारी मांगी। एक्टर अपने काम में सफल भी रहे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी टीम ने इस महिला से संपर्क साध लिया है। रितेश इस बुजुर्ग महिला की सहायता करेंगे।

वाइफ जेनेलिया डिसूजा संग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं रितेश

इससे पहले रितेश देशमुख ने अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश देशमुख अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के पैर दबा रहे हैं और कह रहे हैं कि यही अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और साथ ही इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं।

टॅग्स :रितेश देशमुखबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल