लाइव न्यूज़ :

इमरान हाशमी के बोल-सोलो फिल्में बनाना आसान है क्योंकि इनमें अहम का टकराव नहीं होता है

By भाषा | Updated: January 29, 2019 08:31 IST

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि एक हीरो वाली फिल्में बनाना आसान है क्योंकि उनमें अहम का टकराव नहीं होता है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि एक हीरो वाली फिल्में बनाना आसान है क्योंकि उनमें अहम का टकराव नहीं होता है।

इमरान (39) ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत 2003 में आई मल्टी स्टार फिल्म ‘‘फुटपाथ’’ से की थी और इसके बाद उन्होंने कई ऐसी हिट फिल्में दी जिनमें वह मुख्य भूमिका में थे। इन फिल्मों में ‘‘मर्डर’’, ‘‘जन्नत’’, ‘‘आवारापन’’, ‘‘राज 2’’ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक हीरो वाली (सोलो) फिल्म बनाना आसान है क्योंकि ऐसी फिल्मों के निर्माण में सेट पर अहम का टकराव नहीं होता है।

इमरान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं लालची और स्वार्थी हूं। मुझे सोलो फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है। ऐसा नहीं है कि मैंने कई हीरो वाली फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन मैंने कुछ ही ऐसी फिल्में की है। लेकिन इस तरह की फिल्मों में स्क्रीन समय बंट जाता है और आपको अपनी भूमिका को पूरी प्रतिभा के साथ निभाने का समय नहीं मिलता है। इसलिए स्वार्थ बाहर निकल कर आता है।’’

अभिनेता का मानना है कि ‘‘आवारापन’’, ‘‘जन्नत’’, ‘‘डर्टी पिक्चर’’ और ‘‘वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई’’ जैसी फिल्मों ने उनके कैरियर को एक नया मुकाम दिया था।

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?