लाइव न्यूज़ :

क्या कटरीना कैफ और विक्की कौशल में हो गई है लड़ाई ? जानिए क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 21:01 IST

इस बहस की वजह ये बताई जा रही है कि दोनों इस बात से नाराज हैं कि उनके सगाई की झूठी अफवाह किसकी टीम के चलते फैली है, और इसी बात को लेकर दोनो में बहस हो गयी। हालांकि उनकी बहसबाजी की खबर भी पूरी तरह सही है या नहीं ये बात भी साफ नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे जब दोनों को लेकर ऐसी खबर आई थी तो कटरीना की टीम की तरफ से इसका सच बताया गया था विक्की कौशल के पिता ने भी इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं

हाल ही में तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ के रोके की खबरें भी खूब सामने आ रहीं थी। एक वायरल हुई तस्वीर के साथ ये कहा गया कि विक्की और कटरीना ने सगाई कर लिया है। हालांकि बाद में ये साफ किया गया है कि ये एक झूठी खबर है और दोनों के बीच अभी सगाई नहीं हुई है। अब एक और खबर ये भी सामने आ रही है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हो गई है।

क्यों हुयी दोनों में बहसबाजी: 

इस बहस की वजह ये बताई जा रही है कि दोनों इस बात से नाराज हैं कि उनके सगाई की झूठी अफवाह किसकी टीम के चलते फैली है, और इसी बात को लेकर दोनो में बहस हो गयी। हालांकि उनकी बहसबाजी की खबर भी पूरी तरह सही है या नहीं ये बात भी साफ नहीं हुई है। बतादें कि जब दोनों को लेकर ऐसी खबर आई थी तो कटरीना की टीम की तरफ से इसका सच बताया गया था। वहीं विक्की कौशल के पिता ने भी इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

कटरीना और विकी इस समय बड़े प्रोजेक्ट्स पर विजी: 

दरअसल विक्की और कटरीना दोनों के हाथों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में वो अपने काम में व्यस्त हैं साथ ही वो नहीं चाहते कि किसी झूठी खबर का असर उनके काम पर पड़े। कटरीना इन दिनों सलमान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।  दोनों ही अपने अपने काम को लेकर फोकस हैं।

 जब कटरीना ने कहा, मेरी और विकी की जोड़ी अच्छी दिखेगी: 

बता दें कि कटरीना कैफ ने सबसे पहले कॉफी विद करण शो पर कहा था कि उन्हें लगता है कि विक्की और उनकी जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगेगी। वहीं इस बात को सुनकर विक्की खुशी से झूमने लगे थे। इसके अलावा एक अवॉर्ड शो में विक्की को कटरीना संग ऑन स्टेज फ्लर्ट करते देखा गया।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?