लाइव न्यूज़ :

दंगल और बजरंगी भाईजान से ज्यादा कमाई कर रही है 'हिन्दी मीडियम'!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 8, 2018 20:27 IST

इन दिनों बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्मों ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के मुकाबले चीनी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई कर रही है। 

Open in App

बीजिंग, आठ अप्रैल: इरफान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ ने कमाई के मामले में 'बजरंगी भाईजान' को भी पछाड़ दिया है। एलीट स्कूलों की शिक्षा पर चुटीला व्यंग्य करती इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब यह फिल्म चीन में रिलीज हुई है। इन दिनों बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्मों ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के मुकाबले चीनी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- बागी 2 की कमाई में जैकलीन फर्नांडीस के "एक दो तीन" ने निभाई अहम भूमिका!

चीन में चार अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.8 लाख डॉलर की कमाई की। सिनेमा की टिकट बेचने वाली वेबसाइट Maoyan.com के अनुसार , फिल्म सिर्फ आमिर खान अभिनीत ‘सीक्रेट सुपर स्टार ’ से पीछे है जिसने 64 लाख डॉलर की शुरूआती कमाई की थी। ‘हिन्दी मीडियम ’ ने अभी तक कुल 2.2 करोड़ डॉलर की कमाई की है। गौरतलब है कि ‘दंगल ’ ने पहले दिन 23 लाख डॉलर की कमाई की थी जबकि रिलीज वाले दिन ‘बजरंगी भाईजान ’ की कमाई 22.5 लाख डॉलर थी।

यह भी पढ़ेंः- कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने तोड़ी चुप्पी, 'इस शख्स से प्यार किया था, हालत देखकर दुख होता है'

इस फिल्‍म में इरफान और सबा के अलावा दीपक डोबरियाल, तिलोतिमा शोम और अमृता सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्‍म की कहानी अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन पर आधारित है। साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक गंभीर मुद्दे को बेहद सहजता से मजाकिया लहजे में पिरोया गया है।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :इरफ़ान खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?