लाइव न्यूज़ :

लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे इरफान खान की पहली तस्वीर आई सामने, हालत देख आंखें हो जाएंगी नम

By गुलनीत कौर | Updated: July 16, 2018 10:03 IST

जल्द ही इरफान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

Open in App

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए फेमस इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। इरफान न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर नाम की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके फैंस को इरफान द्वारा किए गए एक ट्विटर पोस्ट के जरिए ही उनकी इस गंभीर बीमारी की खबर मिली थी। उन्होंने अपने पोस्ट में यह बताया था कि वे लंदन अपना इलाज करवाने जा रहे हैं।

इसी बीच लंदन में इलाज कराते हुए इरफान की ट्विटर पर एक तस्वीर आई है। इरफान ने खुद अपनी ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदली है, जिसमें वे काफी दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे और बॉडी पर उनकी बीमारी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

इस तस्वीर में इरफान काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। देखने से लग रहा है कि ये तस्वीर लंदन के एक घर की है जहां शायद इरफान रह रहे हैं। इरफान ने कानों में ईयरफोन भी लगा रखा है। 

इतनी बड़ी बीमारी से ग्रस्त इरफान को तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस हाल में भी वे अपनी हिम्मत नहीं हारे हैं। यकीनन यह तस्वीर इरफान के लाखों फैंस के लिए तोहफा है जो उनकी तंदरुस्ती की दिल से दुआ कर रहे हैं।

क्या सच में इरफान खान का कैंसर फाइनल स्टेज में, जीने के लिए है कम वक्त? जानें पूरी सच्चाई

कुछ दिन पहले इरफान के एक करीबी दोस्त ने लंदन से लौटकर उनकी तबीयत के बारे में बताया था कि वे धीमी रफ़्तार से ठीक हो रहे हैं। और आशा है कि साल के अंत तक ठीक होकर भारत लौट आएंगे। यह खबर इरफान के फैंस के लिए राहत भरी साबित हुई है। 

जल्द ही इरफान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इरफान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

फोटो: सोशल मीडिया

टॅग्स :इरफ़ान खानकैंसरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस