इरफान खान काफी समय बाद होमी आदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इरफान को इस फिल्म में देखने को फैंस बेताब थे। इन दिनों इरफान देश से दूर लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में इरफान मजदूरों के लिए अपने ही अंदाज में आगे हैं। दिहाड़ी मजदूरों के लिए इरफान 10 अप्रैल को व्रत रखेंगे।
इरफान ने व्रत रखने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। इरफान आज यानि 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक मजदूरों के लिए व्रत रखेंगे वह इस दौरान कुछ भी खाएंगे पिएंगे नहीं।ये व्रत उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए होगा, जो इस लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
इरफान ने हाल ही में ट्वीट करके अहम जानकारी दी है। इरफान ने लिखा है कि हमने माइग्रेंट मजदूरों के साथ जो किया, उसके पश्चाताप के लिए हम शुक्रवार को व्रत रखेंगे। मुझे लगता है कि हमें जड़ से बदलाव लाने की जरुरत है। ऐसे में मैं इसे सपोर्ट करता हूं। इतना ही नहीं इसके साथ एक्टर ने गौतम बुद्ध की भी फोटो शेयर की है।
अंग्रेजी मीडियम 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।फिल्म में इरफान के अलावा राधिका मदन, दीपक डोबरियाल और करीना कपूर खान ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म को क्रिटक्स लेविल पर काफी पसंद किया गया था।