लाइव न्यूज़ :

'अंग्रेजी मीडियम' के रिलीज होते ही कोरोना की वजह से देश में बंद हो गए थे कई सिनेमा हॉल, यहां देखें इरफान खान की आखिरी फिल्म मूवी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 15:52 IST

होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।इरफान को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इरफान को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक हलवाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि एक हलवाई अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ये फिल्म लॉकडाउन से कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई थी। इसलिए हम आपको उन लकी एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने इरफान के साथ उनकी आखिरी फिल्म में काम किया।

होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। इस फिल्म के साथ एक लंब समय के बाद इरफान खान ने पर्दे पर वापसी की थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म के देखने लोग नहीं पहुंच पाए थे।  फिल्म रिलीज तो हुई बड़े पर्दे पर लेकिन कोरोना के कहर के बीच लोग थिएटर नहीं गए थे। दरअसल फिल्म के रिलीज के साथ ही सिनेमाहाल को बंद करने के आदेश आ गए थे।

हाल ही में होमी अदजानिया के द्वारा निर्देशित फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई थी। इरफान ने खुद इस बात की घोषणा की थी। एक्टर ने ट्वीट कर लोगों को बताया है- इस रोलर कोस्टर राइड पर बैठकर देखिए पिता-बेटी के इस खूबसूरत रिश्ते को क्योंकि अंग्रेजी मीडियम का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर @DisneyplusHSVIP पर कर दिया गया है।

इरफान खान और राधिका मंदान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम फैंस हॉटस्टार पर देख पाएंगे। इससे पहले फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर ही रिलीज करने की तैयारी थी। अब इरफान के निधन के बाद देखना होगा क्या फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :अंग्रेज़ी मीडियमइरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार